{"_id":"66a89b41b1e20e58f0030ac4","slug":"supreme-court-stays-delhi-hc-order-granting-divorce-to-chef-kunal-kapur-on-ground-of-cruelty-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"SC: सुप्रीम कोर्ट से शेफ कुणाल कपूर को झटका, क्रूरता के आधार पर HC द्वारा मंजूर किए गए तलाक पर रोक लगाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
SC: सुप्रीम कोर्ट से शेफ कुणाल कपूर को झटका, क्रूरता के आधार पर HC द्वारा मंजूर किए गए तलाक पर रोक लगाई
Tue, 30 Jul 2024 01:23 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:23 PM IST
सार
हाईकोर्ट ने इस साल अप्रैल में तलाक को मंजूरी देते हुए कहा था कि कुणाल कपूर के प्रति महिला का व्यवहार गरिमा और सहानुभूति वाला नहीं था। हालांकि, अब सुप्रीम कोर्ट ने इस आदेश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
शेफ कुणाल कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट से सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर को बड़ा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें उन्हें उनकी पत्नी द्वारा की गई क्रूरता के आधार पर तलाक की मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
उच्चतम न्यायालय मध्यस्थता केंद्र के पास भेजा मामला
शेफ कपूर की पत्नी की याचिका पर न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की पीठ ने मामले को उच्चतम न्यायालय मध्यस्थता केंद्र के पास भेज दिया ताकि इसके निपटारे की संभावना तलाशी जा सके।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने दी थी तलाक को मंजूरी
इससे पहले, अप्रैल में हाईकोर्ट ने तलाक को मंजूरी देते हुए कहा था कि कुणाल कपूर के प्रति महिला का व्यवहार गरिमा और सहानुभूति वाला नहीं था। फैमिली कोर्ट ने उन्हें तलाक दिलाने से इनकार कर दिया था। उसके बाद कपूर हाईकोर्ट पहुंचे थे। अदालत ने कहा था कि यह कानून में साफ है कि सार्वजनिक रूप से जीवनसाथी के खिलाफ लापरवाही भरा, अपमानजनक और निराधार आरोप लगाना 'क्रूरता' के समान है।
विज्ञापन
जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने फैसले में कहा था कि यदि एक जीवनसाथी का दूसरे के प्रति इस तरह का स्वभाव है तो यह विवाह की मूल भावना का ही निरादर करती है और इस बात का कोई कारण नहीं है कि उन्हें एकसाथ रहते हुए लंबे समय तक यातना सहने के लिए बाध्य होना चाहिए।
साल 2008 में हुई थी शादी
कुणाल की शादी अप्रैल 2008 में हुई थी और उनकी पत्नी ने 2012 में एक बेटे को जन्म दिया था। कपूर ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने कभी भी उनके माता-पिता का सम्मान नहीं किया और उन्हें अपमानित किया। दूसरी तरफ महिला ने उन पर अदालत को गुमराह करने के लिए झूठे आरोप लगाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपने पति से जीवनसाथी की तरह बात करती थीं और उनके प्रति वफादार थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुणाल ने उन्हें अंधेरे में रखा और तलाक लेने के लिए फर्जी कहानियां गढ़ीं।