{"_id":"589ea79d4f1c1b7b0d37941e","slug":"supreme-court-slap-fine-on-rjd-mla-and-teacher","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिहार के विधायक पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बिहार के विधायक पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 11 Feb 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
’फालतू’ याचिका दाखिल करने से नाराज सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के विधायक रविन्द्र सिंह पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता विधायक से कहा कि आप जनप्रतिनिधि है, इसका यह कतई मतलब नहीं है कि किसी भी तरह की याचिका दायर कर दें। वहीं एक अन्य याचिकाकर्ता पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर एक लाख रुपये का जुर्माना किया।
विज्ञापन
1994 में छपे आलेख पर थी विधायक को आपत्ति
चीफ जस्टिस जेएस खेहर की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने कहा कि हमें समझ में नहीं आ पा रहा है कि आखिरकार यह याचिका क्यों दायर की गईं। बिहार केअरवल से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक को वर्ष 1994 में छपे एक आलेख को लेकर आपत्ति थी। उन्होंने इसकी जांच कराने की गुहार की थी। आलेख पिछड़ी जाति से संबंधित था।
विज्ञापन
पीठ ने याचिकाकर्ता से पूछा कि आलेख वर्ष 1994 में छपी थी, ऐसे में आप इतने वर्ष बाद क्यों याचिका लेकर आए। इस पर याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कहा कि विधायक ने वर्ष 2013 में इस आलेख को पढ़ा और इसके बाद उन्होंने पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की। लेकिन गत दिसंबर में हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी। जिसकेबाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन पीठ ने याचिका को फालतू बताते हुए याचिकाकर्ता पर दस लाख रुपये जुर्माना कर दिया। याचिकाकर्ता ने पीठ ने जुर्माने को कम करने की गुहार की लेकिन पीठ ने इसे ठुकरा दिया। पीठ ने कहा कि आपके लिए यह राशि बेहद कम है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के शिक्षक पर भी लगा एक लाख रुपये का जुर्माना
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : SELF
वहीं एक अन्य मामले में महाराष्ट्र के रहने वाले 66 वर्षीय एक शिक्षक पर एक लाख रुपये का जुर्माना किया। वास्तव में शिक्षक की ओर से पेश वकील ने पीठ ने याचिका वापस लेने की गुहार लगाई, जिस पर चीफ जस्टिस जेएस खेहर की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने कहा कि हम तीनों ने आपकी मोटी फाइल पढ़ी और इसकेलिए समय खर्च किए और अब आप याचिका वापस लेना चाहती है।
पीठ ने याचिकाकर्ता से यह भी सवाल किया आप महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और आप गुजरात से संबंधित मामले को लेकर याचिका दायर की है और वह भी सीधे सुप्रीम कोर्ट ने। पीठ ने पूछा कि आखिर आप हाईकोर्ट नहीं गए।
पीठ ने कहा कि हर दिन इस तरह की दो-तीन मामले सामने आते हैं। हम लंबे से यह यह चल रहा है लेकिन अब हम चाहते हैं कि ऐसा न हो। किसी को अदालत का समय नष्ट करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। यह टिप्पणी करते हुए पीठ ने शिक्षक पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
पीठ ने याचिकाकर्ता से यह भी सवाल किया आप महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और आप गुजरात से संबंधित मामले को लेकर याचिका दायर की है और वह भी सीधे सुप्रीम कोर्ट ने। पीठ ने पूछा कि आखिर आप हाईकोर्ट नहीं गए।
पीठ ने कहा कि हर दिन इस तरह की दो-तीन मामले सामने आते हैं। हम लंबे से यह यह चल रहा है लेकिन अब हम चाहते हैं कि ऐसा न हो। किसी को अदालत का समय नष्ट करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। यह टिप्पणी करते हुए पीठ ने शिक्षक पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया।