{"_id":"61572e618ebc3ed012529711","slug":"supreme-court-seeks-response-from-modi-govt-on-making-aadhaar-mandatory-for-corona-vaccination-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट: कोरोना टीकाकरण के लिए आधार को अनिवार्य बनाने पर केंद्र से मांगा जवाब, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट: कोरोना टीकाकरण के लिए आधार को अनिवार्य बनाने पर केंद्र से मांगा जवाब, जानिए पूरा मामला
Fri, 01 Oct 2021 09:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 01 Oct 2021 09:21 PM IST
सार
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई की शुरुआत में याचिकाकर्ता के वकील से कहा कि आप समाचार पत्रों की रिपोर्ट पर नहीं जाइए। क्या आपने खुद कोविन एप देखा है। इसे अपडेट किया गया है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : ani
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना टीकाकरण के लिए अनिवार्य पहचान पत्र के तौर पर आधार पेश करने के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र सरकार और यूआईडीएआई को शुक्रवार को नोटिस जारी किया। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई की शुरुआत में याचिकाकर्ता के वकील से कहा कि आप समाचार पत्रों की रिपोर्ट पर नहीं जाइए। क्या आपने खुद कोविन एप देखा है। इसे अपडेट किया गया है। आप एप के एफएक्यू वाले सेक्शन में जाइए। आप पाएंगे कि इसमें पहचान पत्रों की एक सूची दी गई है जिसके जरिए आप कोरोना टीकाकरण के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। आप ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड आदि से भी पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस पर याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि यह सही है कि सात ऐसे पहचान पत्र हैं, जिसके द्वारा पंजीकरण किया जा सकता है लेकिन टीकाकरण केंद्र पर लोगों से अनिवार्य रूप से आधार की मांग की जाती है। केंद्रों पर कहा जाता है कि आधार के बिना टीकाकरण नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि नीति सिर्फ कागजों पर है। आधार कार्ड से लिंक होना अब भी जरूरी है। इसके बाद पीठ ने याचिका पर परीक्षण करने का निर्णय लेते हुए सरकार व यूआईडीएआई को को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन