सुप्रीम कोर्ट ने मांगी जस्टिस लोया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेष सीबीआई जज जस्टिस बीएच जोया की तथाकथित संदिग्ध मौत को गंभीर मामला बताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार से पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी है। जस्टिस लोया सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले की सुनवाई कर रहे थे। सोमवार को मामले की अगली सुनवाई होगी। जस्टिस अरुण मिश्रा और एमएम शांतनागोदार की पीठ ने कहा कि यह गंभीर मामला है।
महाराष्ट्र सरकार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज 15 जनवरी तक जमा करे। बांबे लायर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि दुष्यंत देव ने अदालत में कहा कि हाईकोर्ट इस मामले की सुनवाई कर रहा है, इसलिए सुप्रीम कोर्ट इसकी सुनवाई न करे। इस पर बेंच ने कहा कि वह बताएं कि अदालत इस कोर्ट की सुनवाई क्यों न करे। इस पर देव ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट इस पर सुनवाई करेगा तो हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई में उलझाव होगा।
अदालत में मौजूद एक अन्य वकील इंदिरा जय सिंह ने कहा कि बांबे लायर्स एसोसिएशन ने उन्हें निर्देश दिया है कि वे अदालत से गुहार लगाएं कि सुप्रीम कोर्ट इस केस की सुनवाई न करे। इस मामले में हाईकोर्ट पहले ही दो आदेश पारित कर चुका है। एक नोटिस जारी करने संबंधित और दूसरा 23 जनवरी के लिए इसकी लिस्टिंग करके। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, हम देखेंगे। आपकी आपत्तियों पर विचार करेंगे। यह गंभीर मामला है।
तो क्या हिमाचल से फरार हो गए गुड़िया के कातिल, यहां भी जांच कर रही सीबीआई
दो याचिकाओं पर होगी सुनवाई
कांग्रेस नेता तेहसीन पूनावाला की ओर से पेश वकील वरिंदर कुमार शर्मा ने कहा, यह एक जज की संदिग्ध मृत्यु का मामला है, जो एक संवेदनशील केस की सुनवाई कर रहे थे। इसकी तुरंत जांच की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट पूनावाला और महाराष्ट्र के पत्रकार बीआर लोन की दो याचिकाओं पर सुनवाई करने पर राजी हुआ है। इन याचिकाओं मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
2014 में हुई थी मृत्यु
एक दिसंबर, 2014 को नागपुर में एक सहकर्मी की बेटी के शादी समारोह में लोया की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। यह मामला पिछले साल चर्चा में आया था जब लोया की बहन ने आरोप लगाया था कि यह मौत संदिग्ध परिस्थिति में हुई थी और इस केस सोहराबुद्दीन केस से जुड़ा है।