{"_id":"627d2b9f37ef13265056fb77","slug":"supreme-court-seeks-progress-report-from-ed-in-probe-over-50-money-laundering-cases-in-coal-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयला घोटाला: सुप्रीम कोर्ट का ईडी को निर्देश, मनी लॉन्ड्रिंग के 50 से अधिक मामलों में मांगी जांच की प्रगति रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोयला घोटाला: सुप्रीम कोर्ट का ईडी को निर्देश, मनी लॉन्ड्रिंग के 50 से अधिक मामलों में मांगी जांच की प्रगति रिपोर्ट
Thu, 12 May 2022 09:21 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 12 May 2022 09:21 PM IST
सार
कोयला घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के 54 मामलों की जांच कर रही ईडी से सुप्रीम कोर्ट ने इन मामलों की जांच की रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है। इसके लिए ईडी को 15 जुलाई तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले से जुड़े 50 से अधिक मामलों की जांच में अब तक की प्रगति से अवगत कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने एजेंसी को जांच की निगरानी करने वाले चार वरिष्ठ अधिकारियों और तीन जांच अधिकारियों को कार्यमुक्त या प्रत्यावर्तित करने की अनुमति भी दे दी।
विज्ञापन
ईडी की याचिका पर सुनवाई कर रही देश के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ को एनजीओ 'कॉमन कॉज' की ओर से पेश हुए अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने बताया कि लगभग 10 साल बाद भी जांच एजेंसी कोयला घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में जांच पूरी नहीं कर पाई है। याचिका में ईडी ने अधिकारियों को कार्यमुक्त करने या प्रत्यावर्तित करने की अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन
प्रशांत भूषण ने कहा कि सबसे पहले तो अदालत को ईडी से यह पूछना चाहिए कि जांच अब तक क्यों पूरी नहीं हुई और अब तक क्यों चल रही है। पीठ ने कहा कि यह अलग मुद्दा है और इससे अधिकारियों को पदोन्नति की वजह से खामियाजा क्यों भुगतना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम प्रमोशन या प्रत्यावर्तन का विरोध नहीं कर रहे। हम जांच की स्थिति पूछ रहे हैं। पीठ ने इडी से 15 जुलाई तक हलफनामा दायर करने को कहा है। केंद्र की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एश्वर्या भाटी और अमित आनंद तिवारी पेश हुए।
ईडी कोयला घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के 54 मामलों की जांच कर रही है। इसने कहा कि हम जांच की स्थिति पर एक विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करेंगे।