फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court Seeks Help from Attorney General on Restoring Marital Relations

वैवाहिक संबंध फिर से बहाल करने पर सुप्रीम कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल से मांगी मदद

Tue, 14 Jan 2020 11:43 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 14 Jan 2020 11:43 PM IST
सार

  • इस पर पीठ ने सरकार को आठ हफ्ते में जवाब दाखिल करने के लिए कहा है
  • याचिका में हिंदू विवाह अधिनियम की धारा-9 की वैधता को चुनौती दी गई है
  • यह याचिका दो विधि छात्रों की ओर से दायर की गई है

विज्ञापन
Supreme Court Seeks Help from Attorney General on Restoring Marital Relations
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वैवाहिक संबंध को दोबारा बहाल करने के प्रावधान को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल से मदद मांगी है। याचिका में हिंदू विवाह अधिनियम की धारा-9 की वैधता को चुनौती दी गई है।

विज्ञापन


इस प्रावधान को वर्ष 1984 में दिल्ली हाईकोर्ट ने वैध ठहराया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 1984 में ही एक मामले में इस प्रावधान को वैध करार दिया था। यह याचिका दो विधि छात्रों की ओर से दायर की गई है।
विज्ञापन


जस्टिस आरएफ नरीमन की पीठ के समक्ष वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गत वर्ष 15 मार्च को केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया था लेकिन अब तक सरकार की ओर से जवाब दाखिल नहीं किया गया है, जबकि यह महत्वपूर्ण मामला है। इस पर पीठ ने सरकार को आठ हफ्ते में जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओजस्व पाठक ओर मयंक गुप्ता द्वारा दायर इस याचिका में यह दावा किया गया है कि यह प्रावधान पितृसत्तात्मक सोच पर आधारित है। यह प्रावधान रूढ़िवादी मानसिकता को दर्शाता है। इस प्रावधान के तहत अगर महिला, अपने पति से अलग होना चाहती है तो उसे पति के साथ रहने के लिए बाध्य किया जा सकता है। याचिकाकर्ताओं ने अपने समर्थन में निजता के अधिकार, समलैंगिकता और एडल्टरी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed