फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court says Technical lapses should not deny legitimate compensation in railway accidents

SC: सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, कहा- तकनीकी खामी के आधार पर नहीं रोक सकते रेल दुर्घटना मुआवजा

Wed, 08 Oct 2025 10:02 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 08 Oct 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court says Technical lapses should not deny legitimate compensation in railway accidents
सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रेल दुर्घटना से संबंधित मुआवजा मामले में अत्यधिक तकनीकी रवैया अपनाने से बचने की जरूरत है। कोर्ट ने कहा कि महज तकनीकी गड़बड़ी या खामी के आधार पर मुआवजे के वैध दावे को खारिज नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट और रेलवे दावा न्यायाधिकरण, भोपाल के एक आदेश को पलटते हुए यह अपने आदेश में यह बात कही। न्यायाधिकरण और हाईकोर्ट ने एक विधवा और उसके पुत्र के मुआवजे के दावे को खारिज कर दिया था। विधवा के पति की मौत एक रेल दुर्घटना में हो गई थी।
विज्ञापन


जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने कहा, रेलवे कानून की धारा 124ए के तहत तय प्रक्रिया, आपराधिक कानून से संबंधित प्रक्रिया नहीं है जो बिना संदेह के सबूत की मांग करती हो। कल्याणकारी कानून प्रबलता और संभावनाओं के सिद्धांत पर काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे कानून की धारा 124ए दुर्घटनाओं के मुआवजे से संबंधित है। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि एक बार जब वैध टिकट रखने या जारी होने तथा ट्रेन से दुर्घटनावश गिरने के आधारभूत तथ्य विश्वसनीय सामग्री के माध्यम से स्थापित हो जाते हैं, तो वास्तविक यात्रा की वैधानिक धारणा दावेदार के पक्ष में लागू होनी चाहिए। 


पीठ ने कहा, केवल तकनीकी अनियमितताओं या प्रक्रिया में खामियों के कारण रेलवे अधिनियम-1989, विशेष रूप से अध्याय 13, जो दुर्घटना के कारण यात्री की मृत्यु और चोट के लिए रेलवे प्रशासन के दायित्व से संबंधित है, जैसे कल्याणकारी अधिनियम के तहत किसी वैध दावे को नकारा नहीं जाना चाहिए। रेल दुर्घटनाओं के पीड़ितों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य को विफल करने वाले अति-तकनीकी दृष्टिकोण से बचा जाना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed