{"_id":"5e9a19928ebc3e77442bdd8b","slug":"supreme-court-says-construction-on-approved-open-space-for-gardening-in-the-map-will-be-illegal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्शे में बागवानी के लिए मंजूर खुली जगह पर निर्माण गैरकानूनी : सुप्रीम कोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नक्शे में बागवानी के लिए मंजूर खुली जगह पर निर्माण गैरकानूनी : सुप्रीम कोर्ट
Sat, 18 Apr 2020 02:33 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 18 Apr 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
supreme court
- फोटो : ANI
नक्शे में बागवानी के लिए मंजूर की खुली जगह में निर्माण कार्य को गैरकानूनी करार देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट के उस फैसले को कायम रखा जिसमें मुंबई के जुहू इलाके के दो प्लॉट में निर्माण पर रोक लगा दी थी। शीर्ष कोर्ट ने कहा, बागवानी के लिए तय खुली जगह पर निर्माण की अनुमति नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन
जस्टिस एम शांतनुगौडार और जस्टिस आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, हाईकोर्ट का फैसला ठीक है और हम उसे कायम रखते हैं। ऐसे में इन दो प्लॉट जिन्हें स्वीकृत नक्शे में बागवानी के लिए खुली जगह माना गया है, पर निर्माण कार्य की अनुमति नहीं दी जा सकती। पीठ ने अंजुमन-ए-शियत और अन्य की याचिका खारिज कर दी। इसमें 19 जुलाई 2017 के हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी।
विज्ञापन