फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme court says committing suicide after slap is out of section 306

भरी पंचायत में थप्पड़ खाने के 6 महीने बाद खुदकुशी करना धारा-306 के बाहर: सुप्रीम कोर्ट

Sat, 19 Jan 2019 08:17 AM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shani Mishra Updated Sat, 19 Jan 2019 08:17 AM IST
विज्ञापन
Supreme court says committing suicide after slap is out of section 306
सुप्रीम कोर्ट

भरी पंचायत में थप्पड़ खाने के छह महीने बाद आत्महत्या करने की घटना को सुप्रीम कोर्ट ने आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध मानने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा है कि किसी व्यक्ति को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का तभी दोषी माना जा सकता है जब उसने उकसाने में नजदीकी तौर पर सक्रिय भूमिका निभाई हो और उसका कृत्य और खुदकुशी की घटना का अंतराल कम हो। 

विज्ञापन


न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति एमआर शाह की पीठ ने कहा है कि कोई भी मामला धारा-306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के परिधि में तभी आ सकता है जो आत्महत्या की घटना हुई हो और आत्महत्या के लिए उकसाने वाले व्यक्ति की भूमिका सक्रिय हो और उसकेकृत्या और खुदकुशी की घटना का अंतराल कम हो।  
विज्ञापन


अदालत ने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति को महज इसलिए दोषी ठहराया नहीं ठहराया जा सकता कि उस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा हो। इसके लिए जरूरी है कि उसका ऐसा कृत्य हो जिसकी वजह से किसी व्यक्ति को खुदकुशी करने के लिए बाध्य होना पड़ा और वह भी दोनों वाक्ये का अंतराल कम हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने धारा-306 की इस तरह व्याख्या करते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के उस आदेश को दरकिनार कर दिया है जिसमें एक व्यक्ति को अपने बहनोई को खुदकुशी के लिए उकसाने का दोषी मानते हुए पांच वर्ष कैद की सजा सुनाई गई थी।  

मामले के मुताबिक, वादी राजेश की बहन मंजू की शादी अरविन्द नामक व्यक्ति से सात नवंबर, 2000 को हुई थी। राजेश पर आरोप था कि वह अरविंद और उसके परिवार वालों को दहेज के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देता था। इसे लेकर सितंबर, 2001 को पंचायत भी बैठी थी, जहां राजेश ने अरविन्द को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद 23 फरवरी 2002 को अरविन्द ने सल्फास की गोली खाकर खुदकुशी कर ली।  


सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में साक्ष्यों पर गौर करने के बाद पाया कि पंचायत और खुदकुशी की घटना के बीच छह महीने का अंतराल था। महज थप्पड़ मारने की घटना को खुदकुशी के लिए उकसाने का एकमात्र आधार नहीं माना जा सकता।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed