{"_id":"5b88c3e942c79246353bc306","slug":"supreme-court-said-to-make-the-police-station-junk-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानों को कबाड़मुक्त बनाने पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, पुलिस द्वारा जब्त नशीली दवाएं चूहे खा जाते हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
थानों को कबाड़मुक्त बनाने पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, पुलिस द्वारा जब्त नशीली दवाएं चूहे खा जाते हैं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के पुलिस थानों को कबाड़मुक्त बनाने संबंधी मुद्दे पर विचार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि जब ड्रग्स संबंधित मामले सुनवाई के लिए रखे जाते हैं तो कोर्ट को बताया जाता है कि जब्त की हुई नशीली दवाएं चूहे खा गए। कोर्ट ने पुलिस द्वारा जब्त सामान पर कहा कि जब बेकार पड़े जब्त वाहनों पर कई सालों तक भी कोई मालिकाना हक जताने वाला नहीं आता तो उन्हें क्यों नहीं बेचा जाता है?
विज्ञापन
दरअसल दिल्ली पुलिस ने चार सप्ताह में निती बनाने संबंधी एक बयान दिया था। जिसमें पुलिस ने कहा था कि थानों में जब्त किए गए सामान और वाहन हटाकर थाने को कबाड़मुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए 4 सप्ताह में एक निती बनाई जाएगी। पुलिस के इसी बयान पर जस्टिस मदन बी लोकुर, एसए नजीर और दीपक गुप्ता ने ये ट्प्पणियां की।
विज्ञापन
बता दें कोर्ट ने इस मामले में मदद करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को भी नोटिस जारी किया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 10 अक्टूबर को होगी।
विज्ञापन