फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   supreme court said Disapproving marriage does not amount to abetment of suicide

Supreme Court: 'शादी से इनकार करना आत्महत्या के लिए उकसाने के बराबर नहीं', सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश

Sun, 26 Jan 2025 03:38 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 26 Jan 2025 03:38 PM IST
सार

पीठ ने कहा कि 'अपीलकर्ता के खिलाफ इस तरह का कोई आरोप नहीं है कि मृतक के पास आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।'

विज्ञापन
supreme court said Disapproving marriage does not amount to abetment of suicide
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक अहम आदेश में कहा है कि शादी को अस्वीकृति करना भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने के बराबर नहीं है। जस्टिस बी वी नागरत्ना और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने एक महिला के खिलाफ आरोपपत्र को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की। महिला पर अपने बेटे से कथित तौर पर प्यार करने वाली महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था। महिला ने शादी की स्वीकृति देने से इनकार कर दिया था। आरोप है कि इससे दुखी होकर महिला ने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन


पीठ ने कही ये बात
अपीलकर्ता महिला पर, अपने बेटे की आत्महत्या करने वाली महिला से शादी का विरोध करने और उसके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप था। अदालत ने कहा कि भले ही आरोपपत्र और गवाहों के बयानों सहित रिकॉर्ड पर मौजूद सभी सबूतों को सही माना जाए, लेकिन अपीलकर्ता के खिलाफ एक भी सबूत नहीं है। पीठ ने कहा, 'हमें लगता है कि अपीलकर्ता के कृत्य इतने दूरगामी और अप्रत्यक्ष हैं कि वे धारा 306, आईपीसी के तहत अपराध नहीं माने जा सकते। अपीलकर्ता के खिलाफ इस तरह का कोई आरोप नहीं है कि मृतक के पास आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।'
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि रिकॉर्ड से पता चलता है कि अपीलकर्ता ने अपने परिवार के साथ मिलकर मृतक पर उसके और अपने बेटे के बीच संबंध खत्म करने के लिए कोई दबाव डालने की कोशिश नहीं की। पीठ ने कहा कि 'मृतक का परिवार ही इस रिश्ते से नाखुश था, लेकिन यह आत्महत्या के लिए उकसाने के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आरोप के स्तर तक नहीं पहुंचता।' पीठ ने कहा कि 'मृतक से यह कहना कि अगर वह अपने प्रेमी से शादी किए बिना जिंदा नहीं रह सकती तो न रहे, ऐसी टिप्पणी भी आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं माना जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed