{"_id":"5b2ffced4f1c1bca228b75fe","slug":"supreme-court-releases-new-roster-after-chelameswar-s-retirement","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेलमेश्वर की सेवानिवृत्ति के बाद सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नया रोस्टर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चेलमेश्वर की सेवानिवृत्ति के बाद सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नया रोस्टर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 25 Jun 2018 04:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस जे चेलमेश्वर की सेवानिवृत्ति के दो दिन बाद नया रोस्टर अधिसूचित कर दिया है। गर्मी की छुट्टियों के बाद शीर्ष अदालत के दोबारा खुलने पर 2 जुलाई से नया रोस्टर प्रभावी माना जाएगा। रोस्टर के जरिये ही न्यायाधीशों को केस का आवंटन होता है। पहली फरवरी को अधिसूचित पहले रोस्टर की तरह नए रोस्टर में कहा गया है कि सभी जनहित याचिकाओं के अतिरिक्त सामाजिक न्याय, चुनाव, बंदी प्रत्यक्षीकरण और अदालत की अवमानना के मामलों की सुनवाई चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ही करेगी।
विज्ञापन
चीफ जस्टिस और जस्टिस चेलमेश्वर की सेवानिवृत्ति के बाद न्यायमूर्ति रंजन गोगोई सबसे वरिष्ठ जज हैं और वह श्रम कानून, अप्रत्यक्ष कर और कंपनी कानून के मामले देखेंगे। गौरतलब है कि 12 जनवरी को प्रेस कांफ्रेंस में सुप्रीम कोर्ट के चार जजों द्वारा केस के आवंटन को लेकर सवाल उठाने के बाद 1 फरवरी को पहली बार रोस्टर को सार्वजनिक किया गया था।
विज्ञापन