Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court rejects the plea against 700 soldiers in alleged fake Manipur encounter

700 सैन्य अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

Sat, 01 Dec 2018 08:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Dec 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court rejects the plea against 700 soldiers in alleged fake Manipur encounter
सुप्रीम कोर्ट

मणिपुर एवं जम्मू व कश्मीर जैसे अशांत क्षेत्रों में ऑपरेशन को अंजाम देने वाले सैन्य अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने केखिलाफ दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। करीब 700 सैन्य अधिकारियों की ओर से यह याचिका दायर की थी। मालूम हो कि मणिपुर एवं जम्मू व कश्मीर जैसे अशांत क्षेत्रों में आर्म्ड फोर्स स्पेशल पावर एक्ट (अफस्पा) लागू है।

विज्ञापन


न्यायमर्ति मदन बी लोकुर और न्यायमूर्ति यूयू ललित की पीठ ने शुक्रवार को सैन्य अधिकारियों द्वारा इस याचिका को खारिज कर दिया। केंद्र सरकार ने भी सैन्य अधिकारियों की याचिका का समर्थन किया था। सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इसे लेकर कोई क्रियाविधि होनी चाहिए, जिससे कि आतंकवाद से लड़ते वक्त हमारे सैन्य अधिकारियों विचलित न हो। 
विज्ञापन


इस पर पीठ ने कहा कि ऐसा करने से सरकार को किसने रोका है। पीठ ने कहा कि इस पर विचार करना सरकार का काम है न कि अदालत का। याचिकाकर्ता सैन्यकर्मियों का कहना था कि अशांत क्षेत्रों में ड्यूटी निभाने पर उनकेखिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। सैन्यकर्मियों केखिलाफ एफआईआर दर्ज करना और उनके खिलाफ अभियोजन चलना आफस्पा के प्रावधानों के खिलाफ है क्योंकि ऑफिसियल ड्यूटी करने पर उनके खिलाफ अभियोजन नहीं चलाया जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य अधिकारियों को इससे छूट मिली हुई है। सैन्य अधिकारियों के खिलाफ इस तरह का मुकदमा दर्ज होने से सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों का मनोबल गिरता है। मणिपुर जैसे अशांत इलाकों में सैन्यकर्मियों पर ज्यादती करने और फर्जी एनकाउंटर का मामला दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed