Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   supreme court rejects ngt order said Tribunal can not outsource opinion base decision on it

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया एनजीटी का आदेश, कहा- प्राकृतिक न्याय का उल्लंघन हुआ

Wed, 04 Dec 2024 03:28 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 04 Dec 2024 03:28 PM IST
सार

पीठ ने कहा, 'ऐसा लगता है कि एनजीटी द्वारा नियुक्त संयुक्त समिति ने भी अपीलकर्ता को कोई नोटिस नहीं दिया और न ही सुनवाई का अवसर दिया गया। यह प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत का उल्लंघन है। 

विज्ञापन
supreme court rejects ngt order said Tribunal can not outsource opinion base decision on it
Supreme Court - फोटो : PTI

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल का एक आदेश खारिज कर दिया है। आदेश को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ट्रिब्यूनल को सभी तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार करके अपने निर्णय पर पहुंचना होता है, और वह किसी राय को आउटसोर्स नहीं कर सकता और उस पर अपना आदेश नहीं दे सकता। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के अप्रैल 2021 के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस बीआर गवई और केवी विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि ट्रिब्यूनल ने एक 'बड़ी गलती' की है, क्योंकि उसने अपना निर्णय केवल एक संयुक्त समिति की रिपोर्ट के आधार पर लिया है।
विज्ञापन


फर्म ने एनजीटी के आदेश को दी थी चुनौती
पीठ ने कहा, 'किसी ट्रिब्यूनल को किसी मामले के तथ्यों और परिस्थितियों पर पूरी तरह से विचार करके ही अपना फैसला देना होता है। वह किसी राय को आउटसोर्स नहीं कर सकता और फिर उस पर अपना फैसला नहीं दे सकता।' इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी के आदेश को खारिज कर दिया। एनजीटी के आदेश के खिलाफ एक फर्म ने याचिका दायर की थी, जिसे एनजीटी ने पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के मानदंडों का उल्लंघन करने का दोषी ठहराया गया था और उस पर जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने कहा- फर्म को सुनवाई का नहीं दिया अवसर
शीर्ष अदालत ने पाया कि एनजीटी ने शुरू में फर्म के प्लांट की जांच राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा करने का निर्देश दिया था, जिसने अपने निष्कर्ष दिए और फिर न्यायाधिकरण ने एक संयुक्त समिति नियुक्त की, जिसकी सिफारिशों पर उसने कार्रवाई की और आदेश पारित कर दिया। पीठ ने कहा, 'एनजीटी द्वारा की गई एक और बड़ी गलती यह है कि उसने अपना फैसला केवल संयुक्त समिति की रिपोर्ट के आधार पर लिया है।' शीर्ष अदालत ने पाया कि फर्म को न तो एनजीटी के समक्ष कार्यवाही में पक्ष बनाया गया था और न ही संयुक्त समिति के समक्ष, और जब उसने पक्षकार बनने के लिए आवेदन दायर किया, तो न्यायाधिकरण ने उसे खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ ने कहा, 'ऐसा लगता है कि एनजीटी द्वारा नियुक्त संयुक्त समिति ने भी अपीलकर्ता को कोई नोटिस नहीं दिया और न ही सुनवाई का अवसर दिया गया। यह प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत का उल्लंघन है। पीठ ने कहा कि, 'एनजीटी द्वारा अपनाया गया दृष्टिकोण स्पष्ट रूप से एक व्यक्ति की निंदा करने जैसा है, जिसकी सुनवाई नहीं की गई।' न्यायाधिकरण के आदेश को रद्द करते हुए पीठ ने मामले को नए सिरे से विचार के लिए फिर से एनजीटी को वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed