जेटली के खिलाफ आरोप लगाने वाली याचिका खारिज, वकील पर लगा 50 हजार का जुर्माना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने आरबीआई कैपिटल रिजर्व के संबंध में वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ आरोप लगाने वाली जनहित याचिका खारिज कर दी। साथ ही उच्चतम न्यायालय ने अरुण जेटली के खिलाफ जनहित याचिका दाखिल करने वाले वकील पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
बता दें कि वकील मनोहर लाल शर्मा ने वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक पीआईएल दायर किया था, जिसमें उन्होंने जेटली के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी और आरोप लगाया था कि वह कुछ कंपनियों को ऋण छोड़ने के लिए आरबीआई के पूंजीगत रिजर्व को 'लूट' लेना चाहते हैं।
मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति एस. के. कौल की पीठ ने कहा, 'हमें इस पीआईएल पर विचार करने की जरा भी वजह नजर नहीं आती।'
पीठ ने शीर्ष अदालत की रजिस्ट्री को भी निर्देश दिया कि मनोहर लाल शर्मा को तब तक अन्य कोई पीआईएल दाखिल करने की इजाजत नहीं दी जाए, जब तक वह 50 हजार रुपये जमा नहीं कर देते।
Supreme Court rejects a PIL filed by lawyer Manohar Lal Sharma, seeking action against Finance Minister Arun Jaitely and alleged that he wanted to "plunder" capital reserve of RBI to waive off loan to certain companies. The Court has slapped a fine of Rs 50,000 on Sharma.
— ANI (@ANI) December 7, 2018