फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court refuses to set aside anticipatory bail given to Bhavani Revanna in kidnapping case news in hindi

Karnataka: अपहरण से जुड़े मामले में प्रज्ज्वल रेवन्ना की मां को राहत, SC का अग्रिम जमानत रद्द करने से इनकार

Wed, 10 Jul 2024 03:39 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 10 Jul 2024 03:39 PM IST
सार

सिब्बल ने कहा कि अदालत की तरफ से दी गई राहत दुर्भाग्यपूर्ण थी। पीड़ित को आरोपी के परिवार के निर्देश के अनुसार बंधक बनाकर रखा गया था। पीठ ने कहा कि यहां कुछ भी नहीं है, इस मामले को राजनीतिक मोड़ न दें।

विज्ञापन
Supreme Court refuses to set aside anticipatory bail given to Bhavani Revanna in kidnapping case news in hindi
भवानी रेवन्ना - फोटो : ANI

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को जनता दल (सेक्यूलर) सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना की मां भवानी रेवन्ना को दी गई अग्रिम जमानत को रद्द करने से इनकार कर दिया। जस्टिस सूर्य कांत और उज्ज्वल भुयान की पीठ ने कर्नाटक हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली कर्नाटक सरकार की अपील पर भवानी रेवन्ना पर नोटिस जारी किया। 
विज्ञापन


पीठ ने वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल से कहा, "आरोपी एक महिला है, जिसकी उम्र 55 साल है। उसके बेटे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वह भाग गया और आखिरकार उसे पकड़ लिया गया।" पीठ ने आगे कहा, "इस तरह के आरोप के मामले में अपने बेटे द्वारा किए गए अपराध को बढ़ावा देने में एक मां की क्या भूमिका होगी?"
विज्ञापन


सिब्बल ने कहा कि अदालत की तरफ से दी गई राहत दुर्भाग्यपूर्ण थी। पीड़ित को आरोपी के परिवार के निर्देश के अनुसार बंधक बनाकर रखा गया था। पीठ ने कहा, "यहां कुछ भी नहीं है, इस मामले को राजनीतिक मोड़ न दें।"
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हाई कोर्ट ने 18 जून को इस बात पर जोर देते हुए भवानी रेवन्ना को अग्रिम जमानत दी थी कि उन्होंने जांच के दौरान 85 सवालों के जवाब दिए थे। इसके बाद यह दावा करना अनुचित होगा कि वह एसआईटी के साथ सहयोग नहीं कर रही है।


क्या है पूरा मामला
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्ज्वल पर कई महिलाओं से यौन शोषण का आरोप है। वह हासन लोकसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी हैं। हासन लोकसभा क्षेत्र में मतदान के ठीक एक दिन बाद, 27 अप्रैल को प्रज्ज्वल जर्मनी चले गए थे। सीबीआई ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। एजेंसी के द्वारा प्रज्ज्वल के ठिकानों का पता लगाया जा रहा है। यौन शोषण और दुष्कर्म के मामले में विशेष अदालत ने हासन सांसद के खिलाफ 18 मई को गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed