{"_id":"5c057fdebdec2241417d1f76","slug":"supreme-court-refuses-to-hear-plea-seeking-life-ban-on-lawmakers-who-involved-in-criminal-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"दागी नेताओं पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की अर्जी पर सुनवाई से इनकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दागी नेताओं पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की अर्जी पर सुनवाई से इनकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक मामलों में सजायाफ्ता माननीयों पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने एनजीओ लोक प्रहरी की याचिका को खारिज कर दिया।
पीठ ने कहा इस मुद्दे पर पहले से ही ऐसी याचिका लंबित है। हम इसी मसले पर अश्विनी कुमार उपाध्याय की याचिका पर पहले से ही सुनवाई कर रहे हैं। उपाध्याय की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होनी है।