{"_id":"5ac7d47a4f1c1bc8618b5dee","slug":"supreme-court-pulls-up-gujarat-police-for-slow-trial-in-asaram-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम रेप केसः सुप्रीम कोर्ट ने की गुजरात पुलिस की खिंचाई, पूछा- क्यों हो रही है सबूतों में देरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आसाराम रेप केसः सुप्रीम कोर्ट ने की गुजरात पुलिस की खिंचाई, पूछा- क्यों हो रही है सबूतों में देरी
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sat, 07 Apr 2018 03:18 AM IST
विज्ञापन
asaram bapu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आसाराम बापू के खिलाफ दर्ज रेप केस में सबूतों की रिकॉर्डिंग में हो रही देरी के लिए गुजरात पुलिस की खिंचाई की। इसके साथ ही अदालत ने पांच हफ्ते के भीतर प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
जस्टिस एनवी रमन और एस अब्दुल नजीर की पीठ ने जब ट्रायल की स्थिति पूछी तो अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
सिर्फ मुख्य गवाहों की जांच बाकी है। इस पर पीठ ने पूछा कि कितना समय लगेगा। मेहता ने जवाब दिया कि प्रक्रिया में दो से तीन महीने लगेंगे। इस पर अदालत ने कहा, ऐसा महीनों तक नहीं चल सकता। आप पांच हफ्ते में इसे पूरा करें। इसके साथ ही अदालत ने आसाराम की जमानत स्थगित कर दी।
विज्ञापन