{"_id":"597a6b674f1c1b9f348b462e","slug":"supreme-court-prepares-hearing-if-wrong-questions-are-asked-in-upsc","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC Pre-Exam में गलत प्रश्न पूछे जाने पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
UPSC Pre-Exam में गलत प्रश्न पूछे जाने पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार
अमर उजाला/ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Fri, 28 Jul 2017 04:08 AM IST
विज्ञापन
UPSC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट उस याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है जिसमें सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2017 में दो गलत प्रश्न पूछने का आरोप लगाया गया है। याचिका विधि की एक छात्रा की ओर से दायर की गई है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिकाकर्ता याशिता चावला को याचिका की प्रति केंद्र सरकार के वकील को देने का निर्देश दिया है। पीठ एक अगस्त को याचिका पर सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया कि सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2017 में दो गलत प्रश्न पूछे गए थे। याचिकाकर्ता ने गुहार लगाई है कि या तो इन प्रश्नों को हटा दिया जाए या परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को इन गलत प्रश्नों के एवज में समान अंक दिए जाएं।
विज्ञापन
पीठ ने याचिका पर परीक्षण करने का निर्णय लेते हुए कहा कि हम देखेंगे कि इस मसले पर क्या किया जा सकता है।