फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court: Petition against BJP MP Nishikant Dubey's statement on judiciary, 'Supreme' hearing next week

Supreme Court: न्यायपालिका पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते 'सुप्रीम' सुनवाई

Tue, 22 Apr 2025 12:23 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Tue, 22 Apr 2025 12:23 PM IST
सार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को अपने एक बयान में सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ टिप्पणी की थी। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई को मंजूरी दे दी है। आइए जानते हैं मामला...। 

विज्ञापन
Supreme Court: Petition against BJP MP Nishikant Dubey's statement on judiciary, 'Supreme' hearing next week
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा न्यायापालिका पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट भाजपा सांसद के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। सुप्रीम कोर्ट में अगले सप्ताह याचिका पर सुनवाई होगी।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ से मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया गया। वकील ने पीठ को बताया कि दुबे ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश देश में गृह युद्धों’ के लिए जिम्मेदार हैं और उनकी टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर शीर्ष अदालत के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह बहुत गंभीर मुद्दा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: केरल के राज्यपाल के खिलाफ लंबित विधेयकों को लेकर याचिका, सुप्रीम कोर्ट छह मई को करेगा सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर न्यायमूर्ति गवई ने पूछा कि आप क्या दायर करना चाहते हैं? क्या आप अवमानना याचिका दायर करना चाहते हैं? इस पर वकील ने कहा कि सरकार दुबे के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।

वकील ने कहा कि उनके एक सहयोगी ने अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी को पत्र लिखकर दुबे के खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू करने की सहमति मांगी थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। मुद्दा यह है कि कम से कम आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को इस वीडियो को हटाने के निर्देश तो दिए जाएं। इस पर पीठ ने कहा कि मामले को अगले सप्ताह सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा। सोमवार को शीर्ष अदालत ने कहा था कि उसे दुबे की टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ अवमानना याचिका दायर करने के लिए उसकी अनुमति की आवश्यकता नहीं है।


ये भी पढ़ें: कैदियों की समयपूर्व रिहाई में देरी पर दिल्ली सरकार को फटकार; BJP नेता के बयान पर जताई नाराजगी

वक्फ संशोधन कानून को लेकर की टिप्पणी
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को अपने एक बयान में सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ टिप्पणी की थी। इसमें दुबे ने कहा था कि अगर सुप्रीम कोर्ट कानून बनाएगा तो फिर संसद और विधानसभाओं को बंद कर देना चाहिए। भाजपा सांसद ने मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना पर तंज कसते हुए कहा कि देश में गृह युद्ध के लिए सीजेआई जिम्मेदार होंगे। 

निशिकांत दुबे की यह टिप्पणी वक्फ संशोधन कानून को लेकर आई। वक्फ संशोधन कानून के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ कानून के कुछ प्रावधानों को लेकर सवाल उठाए हैं, जिसके बाद केंद्र सरकार ने अगली सुनवाई तक कानून के कुछ प्रावधानों को लागू करने पर रोक लगा दी है। भाजपा ने भी शनिवार को खुद को निशिकांत दुबे के बयान से अलग कर लिया और दुबे के बयान को उनके निजी विचार बताया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी नेताओं से अपील की है कि वे ऐसी टिप्पणियां न करें। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed