फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court: Non-payment of rent is not a crime case registered against tenant canceled

सुप्रीम कोर्ट: किराये का भुगतान न करना आपराधिक मामला नहीं, किरायेदार के  खिलाफ दर्ज केस रद्द

Tue, 15 Mar 2022 10:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 15 Mar 2022 10:12 PM IST
सार

जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने कहा कि किराए का भुगतान न करने के दीवानी परिणाम हो सकते हैं लेकिन इसे भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत दंडनीय अपराध नहीं माना जा सकता है।

विज्ञापन
Supreme Court: Non-payment of rent is not a crime case registered against tenant canceled
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किराये का भुगतान न करना आपराधिक मामला नही है। यह कहते हुए शीर्ष अदालत ने बकाया किराये का भुगतान न करने के लिए किरायेदार के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे (एफआईआर) को रद्द कर दिया। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने कहा कि किराए का भुगतान न करने के दीवानी परिणाम हो सकते हैं लेकिन इसे भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत दंडनीय अपराध नहीं माना जा सकता है।

विज्ञापन


पीठ ने अपने आदेश में कहा है कि हमारा मत है कि कोई भी आपराधिक मुकदमा नहीं बनता है भले ही हम शिकायत में किए गए तथ्यात्मक दावों को स्वीकार करें। शिकायत के आधार पर ही एफआईआर दर्ज की गई थी। किराए का भुगतान करने में विफलता के दीवानी परिणाम हो सकते हैं, लेकिन यह आईपीसी के तहत दंडनीय अपराध नहीं है। इसमें धारा-415 के तहत धोखाधड़ी और धारा- 403 के तहत हेराफेरी के अपराध के लिए अनिवार्य कानूनी आवश्यकताएं गायब हैं।
विज्ञापन


शीर्ष अदालत इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ दायर अपील पर विचार कर रही थी, जिसमें आईपीसी की धारा-415 (धोखाधड़ी) और धारा-403 (संपत्ति का बेईमानी से दुरुपयोग) के तहत वर्तमान अपीलकर्ता (नीतू सिंह व अन्य) के खिलाफ प्राथमिकी रद्द करने से इनकार कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सुप्रीम कोर्ट ने यह देखते हुए कि अपीलकर्ताओं (किरायेदार) से भारी बकाया वसूला जाना है, शीर्ष अदालत ने प्रतिवादियों को उपलब्ध दीवानी उपचारों का सहारा लेने की छूट दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed