फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court: Judges will be appointed soon in the 68 names suggested by the Collegium, read important national news

सुप्रीम कोर्ट: कॉलेजियम के सुझाए 68 नामों में जल्द होगी जजों की नियुक्ति, पढ़ें देश की महत्वपूर्ण खबरें

Tue, 05 Oct 2021 02:32 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 05 Oct 2021 02:32 AM IST
सार

सूत्रों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से सुझाए गए 68 नामों में से कुछ लोगों की नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ये नियुक्तियां एक बार में न होकर अलग-अलग बैचों में होंगी। 

विज्ञापन
Supreme Court: Judges will be appointed soon in the 68 names suggested by the Collegium, read important national news
supreme court - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से सुझाए गए 68 नामों में से कुछ को जल्द ही हाईकोर्ट में जजों के रूप में नियुक्त किया जाएगा। सूत्रों ने सोमवार को बताया, 68 नामों में से कुछ लोगों की नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ये नियुक्तियां एक बार में न होकर अलग-अलग बैचों में होंगी।

विज्ञापन


पहले बैच में नियुक्तियों के लिए सरकार की ओर से कितने नामों को मंजूरी दी गई है, इस पर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है। इस साल आठ अगस्त से एक सितंबर के बीच, शीर्ष अदालत के कॉलेजियम ने विभिन्न हाईकोर्ट में जजों की नियक्ति के लिए 100 से अधिक नामों की सूची तैयार की थी। इसमें 12 हाईकोर्ट में नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को 68 नाम भेजे थे। आइए जानते हैं देश की अन्य महत्वपूर्ण खबरें...

विज्ञापन

भारत-चीन सीमा पर होते हैं छोटे-मोटे उल्लंघन, हम भी देते हैं उचित जवाब : आईटीबीपी डीजी

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक संजय अरोड़ा ने कहा कि चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों के साथ भारत-चीन सीमा पर संघर्ष होता रहता है। आईटीबीपी कर्मियों की चौथे चरण की साइकिल रैली की शुरुआत करते हुए अरोड़ा ने सोमवार को बताया, चीनी सेना की ओर से समय-समय पर छोटे-मोटे उल्लंघन की घटनाएं सामने आती रही हैं। वे भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश करते हैं, जिसका हम उचित जवाब देते हैं।

अरोड़ा ने बताया कि आईटीबीपी का जनादेश सीमा की अखंडता को बनाए रखना है। हमने पहले अपनी क्षमताओं को दिखाया है और हम भविष्य में उसी भावना के साथ देश की सेवा करते रहेंगे। आईटीबीपी की क्षमता और तैयारी संतोषजनक है।

अपने हित को छोड़, किसानों के हितों को प्राथमिकता दें पार्टियां : गोविंदाचार्य

लखीमपुर खीरी की घटना के बाद आरएसएस और भाजपा के पूर्व प्रमुख पदाधिकारी केएन गोविंदाचार्य ने राजनीतिक दलों से किसानों के हितों को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए सोमवार को कहा, पार्टियां किसानों के हितों को प्राथमिकता दें न कि अपने हितों को। उन्होंने यूपी सरकार से कहा कि वह लखीमपुर खीरी की घटना को महज कानून और व्यवस्था का मुद्दा न माने।

गोविंदाचार्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार को अपनी प्रतिक्रिया में मुद्दे की सीमा, गहराई और जटिलता को ध्यान में रखना चाहिए और इसे केवल कानून-व्यवस्था की समस्या के रूप में नहीं लेना चाहिए। गोविंदाचार्य ने इस दौरान चौरीचौरा की घटना पर महात्मा गांधी की प्रतिक्रिया को भी याद किया और विरोध करने वाले किसानों से इसे समझने और इसका पालन करने का प्रयास करने के लिए कहा।

विज्ञापन

बांधवगढ़ में हथिनी ‘अनारकली’ ने दिया ‘गायत्री’ को जन्म

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में 57 वर्षीय हथिनी अनारकली ने नन्ही मादा हाथी को जन्म दिया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) आलोक कुमार ने सोमवार को बताया, बिहार के सोनपुर पशु मेले से 1978-79 में बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में लाई गई अनारकली ने अब तक आठ बच्चों को जन्म दिया है, वहीं शनिवार को उसने मादा हाथी (गायत्री) को जन्म दिया है।

कुमार ने बताया कि अनारकली से पैदा हुए आठ बच्चों में से चार अभी जीवित हैं और पूरी तरह से स्वस्थ हैं। वर्तमान में बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में 14 हाथी हैं। इन हाथियों को प्रतिदिन नहलाया जाता है और उन्हें आहार में केले, सेब, गन्ना और गुड़ सहित उनका पसंदीदा भोजन दिया जाता है।

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर रक्षा मंत्रालय ने शुरू की नई वेबसाइट

रक्षा मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर वेबसाइट शुरू की, जिसे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ में शमिल किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बयान जारी कर बताया, रक्षा सचिव अजय कुमार ने नई दिल्ली में इस वेबसाइट indianrdc.mod.gov.in को लॉन्च किया, यह पूरी दुनिया को भारत के इतिहास और गणतंत्र दिवस की भव्यता से रूबरू कराएगी।

मंत्रालय के मुताबिक, वेबसाइट पर विशेष ई-बुक, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन पर ब्लॉग और युद्ध स्मारक की विशेषताओं के बारे में अनोखी जानकारियां मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed