फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court Judge warns to husband, respect your wife, otherwise you will be jailed

सुप्रीम कोर्ट: जज ने पति को किया आगाह- पत्नी का करें सम्मान, नहीं तो होगी जेल

Thu, 05 Aug 2021 06:08 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 05 Aug 2021 06:08 AM IST
सार

  • पत्नी ने आरोप लगाया था कि पति उसे प्रताड़ित करता है और उसके साथ कभी सम्मान का व्यवहार नहीं करता
  • कोर्ट ने मामले को लंबित रखा कहा- पति गलत व्यवहार करता है, तो हम उसे वापस जेल भेज देंगे

विज्ञापन
Supreme Court Judge warns to husband, respect your wife, otherwise you will be jailed
supreme court - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट जज ने बुधवार को एक पति से कहा कि वह अपनी पत्नी से सम्मान के साथ पेश आए और अगर वह ऐस करने में विफल रहता है, तो जेल जाने के लिए तैयार रहे। कोर्ट द्वारा आगाह करने के बाद इस युवा दंपती जोड़े के बीच समझौता हो गया। पत्नी ने आरोप लगाया था कि पति उसे प्रताड़ित करता है और उसके साथ कभी सम्मान का व्यवहार नहीं करता है।

विज्ञापन


पति-पत्नी का विवाद सुलझाने के लिए पीठ ने हिंदी में समझाया
चीफ जस्टिस एनवी रमना और जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले की वर्चुअल सुनवाई करते हुए पति और पत्नी दोनों को ऑनलाइन आने को कहा। दोनों के बीच समझौता कराने के प्रयास में जस्टिस कांत ने दंपती से हिंदी में बातचीत की।
विज्ञापन


पत्नी ने कहा कि वह अपने पति के साथ रहने को तैयार है, लेकिन वह उसके साथ सम्मान से पेश नहीं आता। इस पर जस्टिस कांत ने हिंदी में पति से कहा कि हम आपके व्यवहार पर नजर रखी जाएगी। यदि आप कुछ भी गलत करते पाए गए, तो हम आपको उसके लिए सजा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा- पति गलत व्यवहार करता है, तो हम उसे वापस जेल भेज देंगे
कोर्ट ने पति को हिदायत देते हुए कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ सम्मान के साथ पेश आने के वादे से पीछे न हटे। साथ ही पति से अपनी पत्नी के खिलाफ तलाक की याचिका सहित सभी मामले वापस लेने को भी कहा।

चीफ जस्टिस ने पति की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अंजना प्रकाश से कहा कि मामलों को वापस लेने के लिए एक हलफनामा दाखिल करें। लेकिन फिर से पति ने गलत व्यवहार किया, तो हम उसे वापस जेल भेज देंगे। हम अभी मामले को लंबित रख रहे हैं।

पति ने कोर्ट से वादा किया कि वह अब अपनी पत्नी के साथ बुरा व्यवहार नहीं करेगा और शांति से उसके साथ रहेगा। महिला ने समझौते की शर्त पर जोर देते हुए कहा, बस मुझे मेरा पति टार्चर न करे। पीठ ने पति को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यह जमानत के लिए नाटक है, तो फिर हम तुम्हें नहीं छोड़ेंगे।


पीठ ने जोर देकर कहा कि जोड़े को अपने रिश्ते को सही तरह से संभालना चाहिए। कोर्ट ने वकील अंजना प्रकाश से कहा कि यह काम कोर्ट की बजाय उन्हें ही करना चाहिए था। कोर्ट की पहल पर पति-पत्नी एक दूसरे के खिलाफ सभी मामले वापस लेने पर सहमत हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed