{"_id":"60cd322d0be8ec00c942f348","slug":"supreme-court-judge-recuses-himself-from-hearing-on-the-killing-of-bengal-bjp-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट जज ने खुद को अलग किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट जज ने खुद को अलग किया
Sat, 19 Jun 2021 05:24 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 19 Jun 2021 05:24 AM IST
सार
- परिजनों ने याचिका दायर कर कोर्ट की निगरानी में सीबीआई या एसआईटी से जांच कराने की गुहार लगाई
- पश्चिम बंगाल में 2 मई को चुनावी नतीजे आने के बाद राजनीतिक हिंसा में मारे गए थे भाजपा के दो कार्यकर्ता
विज्ञापन
supreme court
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों की याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। जैसे ही यह मामला जस्टिस बनर्जी के पास सुनवाई के लिए आया, उन्होंने कहा, इस मामले को सुनने में मुझे थोड़ी परेशानी है। इस मामले को दूसरी पीठ में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए।
विज्ञापन
इस अवकाशकालीन पीठ में शामिल दूसरे जज जस्टिस एमआर शाह ने आदेश दिया कि इस मामले को दूसरी पीठ को सौंपा जाए, जिसका जस्टिस बनर्जी हिस्सा नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में 2 मई को चुनावी नतीजे आने के बाद राजनीतिक हिंसा में मारे गए भाजपा के दो कार्यकर्ताओं के परिजनों ने याचिका दायर कर इस मामले की कोर्ट की निगरानी में सीबीआई या एसआईटी से जांच कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने 18 मई को इस मामले पर सुनवाई को राजी हो गया था और मृतक के भाई बिस्वजीत सरकार व सह याचिकाकर्ता स्वर्णलता अधिकारी, जिनके पति की हत्या हुई थी, की याचिका पर केंद्र व पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन