{"_id":"6558f5de8b78dd481a0b9125","slug":"supreme-court-judge-abhay-oka-urban-development-parameters-health-education-infra-work-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Supreme Court: 'स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएं भी शहरी विकास के मानक', सुप्रीम कोर्ट जज ने की बड़ी टिप्पणी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Supreme Court: 'स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएं भी शहरी विकास के मानक', सुप्रीम कोर्ट जज ने की बड़ी टिप्पणी
Sat, 18 Nov 2023 11:05 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 18 Nov 2023 11:05 PM IST
सार
विकास के अलग-अलग पैमानों को लेकर सुप्रीम कोर्ट जज ने अहम टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, सिर्फ बुनियादी ढांचागत काम ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, शैक्षणिक सुविधाएं भी शहरी विकास के मानक हैं।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश, जस्टिस अभय ओका ने विकास के मानकों को लेकर बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे में एक कार्यक्रम में कहा, शहरी विकास केवल ऊंची इमारतों, बड़े फ्लाईओवरों और सड़कों तक ही सीमित नहीं होने चाहिए। जस्टिस ओका के मुताबिक शहरी विकास किफायती चिकित्सा सुविधाओं और शैक्षणिक संस्थानों जैसे मापदंडों पर भी निर्भर होना चाहिए।
न्यायमूर्ति ओका ने कहा, अब यह तय करने का समय आ गया है कि किसी भी शहर के विकास के मानक क्या हैं। जो अल्वारेस की किताब- 'ठाणे- द इटरनल सिटी' के विमोचन कार्यक्रम में जस्टिस ओका ने कहा, ठाणे शहर में एक समृद्ध विरासत और इतिहास है, लेकिन शहर की झीलें और उद्योग समय के साथ गायब हो चुके हैं।
उन्होंने ठाणे नगर निगम आयुक्त अभिजीत बांगर की पहल पर शुरू व्याख्यान श्रृंखला की सराहना की। जस्टिस ओका के अनुसार, ऐसी सीरीज से नागरिकों को इतिहास के अलावा रीति-रिवाजों और परंपरा जैसे विषयों पर शिक्षित करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहरों के स्थापना दिवस मनाने का दृष्टिकोण साझा किया है। इसे ध्यान में रखते हुए ठाणे शहर के लिए निर्धारित एक दिन मनाया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में लॉन्च की गई कॉफी टेबल बुक में ठाणे के इतिहास, इसके व्यापार और गतिविधियों और विरासत का गहन विवरण दिया गया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले अन्य लोगों में नागरिक प्रमुख बांगर और इंस्टीट्यूट ऑफ ओरिएंटल स्टडीज के विजय बेडेकर शामिल थे।