फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court issues notice to Hari Sankaran, former MD of IL&FS

आईएलएंडएफएस घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट ने कंपनी के पूर्व एमडी के भेजा नोटिस

Mon, 20 May 2019 12:57 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 20 May 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Supreme Court issues notice to Hari Sankaran, former MD of IL&FS
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : PTI

सुप्रीम कोर्ट ने आईएलएंडएफएस घोटाला मामले में केंद्र सरकार की याचिका पर सुनवाई के दौरान कंपनी के पूर्व एमडी हरी शंकरण को नोटिस भेजा है। शंकरण को आईएलऐंडएफएश तथा इसकी सहायक कंपनियों के लोन डिफॉल्ट में कथित भूमिका के लिए सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (एसएअफआईओ) ने गिरफ्तार किया है।


loader
 


कंपनी धोखाधड़ी के सबसे ज्यादा मामले

सरकार द्वारा धन के अवैध लेनदेन को रोकने के लिए नोटबंदी के बाद लगातार कदम उठाए गए। इस दौरान सामने आए मामलों में सीबीआई, ईडी, एसएफआईओ, एफआईयू समेत विभिन्न एजेंसियों द्वारा जांच की जा रही है। इनमें से कंपनियों की धोखाधड़ी के खिलाफ सबसे ज्यादा मामले एसएफआईओ के पास हैं। कॉर्पोरेट मंत्रालय द्वारा दो साल या इससे अधिक समय तक वित्तीय जानकारियां या वार्षिक रिटर्न नहीं दाखिल करने वाली सवा दो लाख कंपनियों का पंजीकरण भी रद्द किया गया था। 

कई बड़े मामलों की पड़ताल

एसएफआईओ मौजूदा समय में कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच कर रहा है। इनमें आदर्श को-ऑपरेटिव सोसायटी हेराफेरी, आईएलएंडएफएस समूह और शारदा घोटाला समेत कई मामले हैं। आईएलएंडएफएस में एसएफआईओ को अहम सुराग मिले हैं। जांच में पता चला है कि समूह के प्रबंधन ने घोटाला कर करोड़ों की संपत्ति बनाई जिससे कंपनी को 91 हजार करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed