{"_id":"6399ab317aa73139b3360a1a","slug":"supreme-court-issues-notice-to-central-government-on-petitions-related-to-same-sex-marriage-recognition","type":"story","status":"publish","title_hn":"Supreme Court: समलैंगिक विवाह पर हाईकोर्ट से याचिका स्थानांतरित की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा केंद्र से जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Supreme Court: समलैंगिक विवाह पर हाईकोर्ट से याचिका स्थानांतरित की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा केंद्र से जवाब
Wed, 14 Dec 2022 04:23 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 14 Dec 2022 04:23 PM IST
सार
पहली याचिका हैदराबाद में रहने वाले समलैंगिक जोड़े सुप्रियो चक्रवर्ती और अभय डांग ने दायर की थी। दूसरी याचिका पार्थ फिरोज मेहरोत्रा और उदय राज ने दायर की है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार को दो याचिकाओं पर नोटिस जारी किया है। याचिकाओं में भारत में समलैंगिक विवाह को मान्यता देने की याचिकाओं पर दिल्ली उच्च न्यायालय में लंबित याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरित करने की मांग की गई थी। याचिका मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध की गई थी।
विज्ञापन
पीठ कविता अरोड़ा और निबेदिता दत्ता द्वारा दायर अलग-अलग स्थानांतरण याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। शीर्ष अदालत ने 25 नवंबर को दो समलैंगिक जोड़ों की दो याचिकाओं पर संज्ञान लिया था, जिसमें उनके विवाह के अधिकार को लागू करने और विशेष विवाह अधिनियम के तहत उनकी शादी को पंजीकृत करने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
अदालत ने दोनों याचिकाओं से निपटने में भारत के अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणि की सहायता भी मांगी थी। पहली याचिका हैदराबाद में रहने वाले समलैंगिक जोड़े सुप्रियो चक्रवर्ती और अभय डांग ने दायर की थी। दूसरी याचिका पार्थ फिरोज मेहरोत्रा और उदय राज ने दायर की है।
विज्ञापन