फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court is likely to examine whether to revive conspiracy charges against BJP leaders

बाबरी विध्वंस केस: CBI की SC से मांग, आडवाणी सहित 12 नेताओं पर दर्ज हो केस

Wed, 19 Apr 2017 02:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Wed, 19 Apr 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
 Supreme Court is likely to examine whether to revive conspiracy charges against BJP leaders

बाबरी मस्जिद विध्वंस केस में फंसे बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एएनआई की खबर के मुताबिक केंद्रीय जांच ब्यूरो ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं समेत14 लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश का केस चलाया जाना चाहिए। सीबीआई के मुताबिक इन सभी के खिलाफ लखनऊ की कोर्ट में ट्रायल चलाया जाए। 

विज्ञापन

सीबीआई ने कोर्ट को ये भी बताया कि 1992 में हुए बाबरी विध्वंस में इन सभी आरोपियों के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज हुई थी।
 
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती सहित 12 लोगों के आपराधिक खिलाफ साजिश रचने का केस चलाने पर विचार करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि टेक्निकल ग्राउंड पर इन लोगों को राहत नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने सीबीआई से पूछा है कि इन लोगों के ऊपर से जब हाईकोर्ट ने आपराधिक साजिश रचने की धारा हटाई थी तो पूरक आरोपपत्र दाखिल क्यों नहीं किया।


कोर्ट ने कहा था कि सिर्फ तकनीकी आधार पर किसी को राहत नहीं दी जा सकती है। इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी पूछा था कि मामले की सुनवाई दो अलग-अलग अदालतों में चलाने के बजाए एक ही जगह क्यों न की जाए।

कोर्ट ने कहा कि रायबरेली में चल रही सुनवाई को लखनऊ ट्रांसफर क्यों न कर दिया जाए क्योंकि इससे जुड़ा का एक मामला पहले ही वहां पर चल रहा है। गौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विशेष अदालत के फैसले की पुष्टि करते हुए आईपीसी की धारा 120बी (आपराधिक साजिश) हटा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed