फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court hearing of the Congress petition challenging Karnataka Governor VajubhaiVala decision

येदियुरप्पा को कल चार बजे साबित करना होगा बहुमत, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आगे क्या होगा

Fri, 18 May 2018 03:55 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 18 May 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court hearing of the Congress petition challenging Karnataka Governor VajubhaiVala decision

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण के बाद सुप्रीम कोर्ट में आज कांग्रेस और जेडीएस की याचिका पर सुनवाई हुई। जस्टिस सीकरी, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस बोबडे की तीन जजों की बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए शनिवार शाम चार बजे विधानसभा में बहुमत परीक्षण कराने का आदेश दिया। इस फैसले के बाद बीजेपी को बहुमत साबित करने के लिए अब 14 दिनों का समय नहीं मिलेगा। सबसे पहले बीजेपी की तरफ से सुप्रीम कोर्ट को वह लेटर उपलब्ध कराया गया जिसे येदियुरप्पा की तरफ से राज्यपाल को भेजा गया था। 

विज्ञापन


बीजेपी के वकील मुकुल रोहतगी ने सुप्रीम कोर्ट से बहुमत परीक्षण के लिए सोमवार तक का वक्त मांगा था लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने देने से इनकार कर दिया। कांग्रेस की तरफ से वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि फ्लोर टेस्ट की वीडियोग्राफी हो और विधायकों को सुरक्षा मिलनी चाहिए ताकि वह वोट कर सकें। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक विधानसभा में एंग्लो-इंडियन सदस्य की नियुक्ति पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की तरफ से एक और याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई थी। ये याचिका एंग्लो-इंडियन विधायक के चुनाव के विरोध में दायर की गई थी। याचिका मे सीएम बीएस येदुियुरप्पा के सदन में बहुमत साबित करने तक एंग्लो इंडियन विधायक मनोनीत किए जाने पर रोक लगाने की मांग की गई थी। अाइए जानते हैं कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान क्या-क्या दलीलें दी गईं और सुप्रीम कोर्ट ने क्या टिप्पणियां की।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आगे क्या होगा

सबसे पहले विधानसभा के सचिव उस विधायक का नाम प्रोटेम स्पीकर के लिए राज्यपाल को भेजेंगे। उसके बाद राज्यपाल उस विधायक को प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाएंगे। इसके बाद प्रोटेम स्पीकर सभी नव निर्वाचित विधायकों को सदन में उपस्थित रहने के लिए आमंत्रण भेजेंगे।

एक बार जब सभी विधायकों के शपथ ग्रहण का काम पूरा हो जाएगा, उसके बाद प्रो-टेम स्पीकर के पास दो विकल्प होंगे। एक ये कि वो फ्लोर टेस्ट शुरू कराए और बहुमत के लिए वोटिंग हो या फिर वो पहले सदन के स्पीकर को निर्वाचित करें। जब विधायकों की वोटिंग होगी तो पहले ध्वनि मत (वॉयस वोट) लिया जाएगा। इसके बाद कोरम बेल बजेगी और सभी विधायकों को दो खेमों में बंटने के लिए कहा जाएगा।  और फिर दोनों खेमों में विधायकों की गिनती की जाएगी। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद प्रोटेम स्पीकर परिणाम की घोषणा करेंगे।



जानिए सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ

Supreme Court hearing of the Congress petition challenging Karnataka Governor VajubhaiVala decision
सुप्रीम कोर्ट
लाइव अपडेट्स:

2:15 PM: 
कर्नाटक में कांग्रेस विधायक के गायब होने पर गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हमें ये पता है कि किस केंद्रीय मंत्री के द्वारा उनको फोन करके बुलाया गया, और बाद में पकड़कर भी रखा।
   
12:20 PM : बी एस येदियुरप्पा का दावा, " हमारे पास विधायकों की पर्याप्त संख्या है और हम 100 फीसदी बहुमत साबित करके दिखाएंगे।"

11: 38 AM : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कर्नाटक में कल शाम 4 बजे होगा बहुमत परीक्षण

11: 34 AM :  सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फ्लोर टेस्ट होने तक किसी ऐंग्लो-इंडियन सदस्य को नॉमिनेट न किया जाए।

11: 24 AM : सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह डीजीपी को आदेश देगा ताकि शनिवार को फ्लोर टेस्ट सुरक्षा के बीच हो सके। 

11: 22 AM : सिंघवी ने कहा कि विधायक बिना डरे वोट कर सके इसके लिए सुरक्षा और विडियोग्राफी होनी चाहिए। 

11: 20 AM : सिंघवी ने कहा कि कांग्रेस शनिवार को फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार है।

11: 19 AM : कांग्रेस के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने पूछा कि राज्यपाल यह कैसे सोच सकते हैं कि भाजपा बहुमत साबित कर सकती है जब जेडीएस और कांग्रेस के पास बहुमत है।

11: 17 AM : जस्टिस सीकरी ने कहा कि हम राजनीतिक लड़ाई में नहीं पड़ सकते हैं। 

11:15 AM : जस्टिस बोबडे ने कहा कि विधानसभा में ही बहुमत परिक्षण होना चाहिए, जिसे न्यौता मिला वह बहुमत साबित करे। 

 11: 10 AM : सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "बेहतर होगा कि कल ही बहुमत परीक्षण कराया जाए।"

11:05 AM : जस्टिस सीकरी ने टिप्पणी करते हुए कहा कि जनादेश सबसे महत्वपूर्ण है। 

11:00 AM : मुकुल रोहतगी ने दलील दी है कि बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है। 

10ः57 AM : बीजेपी के वकील सुप्रीम कोर्ट के सामने बोम्मई जजमेंट का उदाहरण दिया है।

10: 55 AM : मुकुल रोहतगी ने कहा कि राज्यपाल को विधायकों के नाम देने की जरूरत ही नहीं थी क्योंकि वह सदन में बहुमत साबित करने को तैयार हैं।

10: 52 AM :  कर्नाटक मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू 

10:48 AM : काग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद बोले- कर्नाटक मामले में राज्यपाल का फैसला रद्द होना चाहिए। 

10:40 AM : बीजेपी के वकील मुकुल रोहतगी कोर्टरूम पहुंचे हैं। 

10:35 AM : कांग्रेस और जेडीएस के विधायक हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल पहुंचे हैं। इस मौके पर तेलंगाना कांग्रेस पार्टी कमेटी के अध्यक्ष एन उत्तम कुमार रेड्डी भी मौजूद हैं। 

10ः20 AM : बीजेपी के वकील मुकुल रोहतगी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि हम अदालत को मुख्यमंत्री का पत्र दिखाएंगे, इससे पता चलता है कि उनके पास कितने विधायकों का समर्थन है। खरीद-फरोख्त की कोई बात नहीं है। 

09:36 AM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा को जन्मदिन की बधाई दी है। 

09:35 AM:  बीजेपी नेता बी. बोम्मई ने कहा कि मुझे नहीं पता कि गायब हुए विधायक कहां हैं। वह लोगों को 3-4 दिनों से भ्रमित कर रहे हैं। हम अपना बहुमत साबित करेंगे। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जो भी फैसला देगा हम उसका सम्मान करेंगे। 

09:25 AM : कर्नाटक: सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस-जेडीएस के विधायक हैदराबाद पहुंचे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed