फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   supreme court Former judge Justice Madan Lokur appointed chairperson of UN Internal Justice Council

SC: संयुक्त राष्ट्र न्याय परिषद के अध्यक्ष बने जस्टिस मदन लोकुर, सुप्रीम कोर्ट से साल 2018 में हुए थे रिटायर

Sun, 22 Dec 2024 03:01 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 22 Dec 2024 03:01 PM IST
सार

साल 2019 में जस्टिस लोकुर को फिजी के सुप्रीम कोर्ट में गैर-निवासी पैनल के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। वह किसी अन्य देश के सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने वाले पहले भारतीय न्यायाधीश थे।

विज्ञापन
supreme court Former judge Justice Madan Lokur appointed chairperson of UN Internal Justice Council
जस्टिस मदन लोकुर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मदन बी लोकुर को संयुक्त राष्ट्र की आंतरिक न्याय परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जस्टिस लोकुर को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी। पत्र में बताया गया है कि जस्टिस लोकुर का कार्यकाल 12 नवंबर, 2028 तक रहेगा। यूएन की आंतरिक न्याय परिषद में दुनियाभर के कई प्रतिष्ठित जज सदस्य हैं। ऐसे में जस्टिस लोकुर को परिषद का अध्यक्ष बनाया जाना पूरे देश के लिए गौरव की बात है। 
विज्ञापन


दुनियाभर के कई प्रतिष्ठित जज परिषद के सदस्य
यूएन महासचिव गुटेरेस ने 19 दिसंबर को जस्टिस मदन लोकुर को पत्र भेजा, जिसमें कहा गया है कि 'आंतरिक न्याय परिषद के सदस्य और अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करते हुए खुशी हो रही है।' इसमें कहा गया है, 'परिषद के अन्य सदस्य कारमेन आर्टिगास (उरुग्वे), रोज़ली बाल्किन (ऑस्ट्रेलिया), स्टीफन ब्रेजिना (ऑस्ट्रिया), जे पॉजेनल (संयुक्त राज्य अमेरिका) शामिल हैं।
विज्ञापन


साल 1953 में जन्मे न्यायमूर्ति मदन लोकुर को 4 जून, 2012 को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। 30 दिसंबर, 2018 को जस्टिस लोकुर सुप्रीम कोर्ट से बतौर जज सेवानिवृत्त हुए। साल 2019 में जस्टिस लोकुर को फिजी के सुप्रीम कोर्ट में गैर-निवासी पैनल के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। वह किसी अन्य देश के सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने वाले पहले भारतीय न्यायाधीश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed