{"_id":"5de29bbb8ebc3e5504064839","slug":"supreme-court-formed-committee-for-the-effects-of-spray-in-flights","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमानों में होने वाले स्प्रे के प्रभावों के लिए कमेटी गठित, दो महीने में रिपोर्ट देने का निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विमानों में होने वाले स्प्रे के प्रभावों के लिए कमेटी गठित, दो महीने में रिपोर्ट देने का निर्देश
Sat, 30 Nov 2019 10:11 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 30 Nov 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
इंडिगो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमानों में संक्रमण को दूर करने के लिए यात्रियों की मौजूदगी में स्प्रे करने के कारण स्वास्थ्य पर होने वाले प्रभावों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने छह सदस्यीय विशेषज्ञों की कमेटी बनाई है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने यात्रियों की मौजूदगी में विमानों में स्प्रे करने पर पाबंदी लगा रखी है।
विज्ञापन
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र सरकार के इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया कि इसको लेकर विस्तृत अध्ययन की आवश्यकता है। सरकार ने कहा कि इसके लिए विशेषज्ञों की कमेटी बनाने की जरूरत है। कमेटी दो महीने के भीतर अपना रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
पीठ ने कहा कि एक तरफ जहां विमानों को संक्रमण से दूर रखना जरूरी है और इसके लिए कदम उठाने की जरूरत है। दूसरी तरफ, स्प्रे के छिड़काव से यात्रियों व क्रू मेंबर के स्वास्थ्य पर पड़ने वाला प्रभाव है। पीठ ने कहा कि इस मसले पर कमेटी गौर करेगी।
विज्ञापन
छह सदस्यीय कमेटी में प्रोफेसर एपी दास, डॉ. पी जम्बूलिंगम, डॉ. एके सिंह, डॉ. बी नागपाल, डॉ. आशुतोष बिश्वास और सेंट्रल इंस्सेक्टिसाइड बोर्ड एंड रजिस्ट्रेशन कमेटी का एक प्रतिनिधि होगा। सुप्रीम कोर्ट की पीठ इंडिगो एयरलाइंस द्वारा एनजीटी के आदेश और नागरिक विमानन निदेशालय के निर्देशों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही है।