फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court dismisses plea of alleged conman Sukesh Chandrashekhar seeking transfer from Mandoli jail

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने ठग सुकेश चंद्रशेखर की याचिका खारिज की, दूसरी जेल में भेजने की लगाई थी गुहार

Tue, 18 Oct 2022 12:51 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 18 Oct 2022 12:51 PM IST
सार

इससे पहले सीबीआई ने सात अक्तूबर को सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। आरोपपत्र फर्जी फोन नंबर से रंगदारी वसूलने के मामले में दाखिल किया गया है। सुकेश से जुड़े एक मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज का भी नाम सामने आया था।

विज्ञापन
Supreme Court dismisses plea of alleged conman Sukesh Chandrashekhar seeking transfer from Mandoli jail
सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : PTI

विस्तार

देश के हाई प्रोफाइल लोगों से ठगी करने का आरोपी  सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, शीर्ष अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर की उस याचिका को खारिज कर दी, जिसमें उसने दिल्ली की मंडोली जेल से दूसरी जेल में स्थानांतरण की गुहार लगाई थी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 23 अगस्त को  ठग सुकेश चंद्रशेखर व उसकी पत्नी लीना पॉलोज को दिल्ली की तिहाड़ जेल से दिल्ली की मंडोली जेल में शिफ्ट करने का आदेश दिया था। ठग ने तिहाड़ में अपनी जान को खतरा बताया था। लेकिन एक बार फिर से अब सुकेश मंडोली जेल से दूसरी जेल में जाने की गुहार लगा रहा था लेकिन इस बार सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।

विज्ञापन


सीबीआई ने भी सात अक्तूबर  को चार्जशीट दाखिल की थी
सीबीआई ने सात अक्तूबर  को सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। आरोपपत्र फर्जी फोन नंबर से रंगदारी वसूलने के मामले में दाखिल किया गया  था। सीबीआई ने सुकेश चंद्रशेखर और संजय जैन उर्फ संजय चिकन के खिलाफ तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के सीजेएम चेंगलपट्टू के समक्ष चार्जशीट दाखिल की थी। सीबीआई ने मई 2020 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर एक मामला दर्ज किया था और 2019 में दर्ज प्राथमिकी की जांच अपने हाथ में ली थी।
विज्ञापन


कौन है सुकेश चंद्रशेखर?
सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये से अधिक के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी कथित संलिप्तता और अभिनेत्री नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीज से उनके संबंध को देखते हुए इंटरनेट पर एक ट्रेंडिंग नाम है। मामले के सिलसिले में ईडी  दोनों बॉलीवुड सेलेब्स को कई बार तलब कर चुकी है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुकेश चंद्रशेखर कर्नाटक के बेंगलुरु के रहने वाले हैं। उन पर 15 प्राथमिकी दर्ज हैं। सुकेश पर आरोप है कि उसने बेंगलुरु और चेन्नई में लोगों से कई करोड़ रुपये ठगे। इतना ही नहीं सुकेश व्यवसायियों को ऋण देने का वादा करता था और किसी भी कानूनी मामले को निपटाने  का दावा करता था। पुलिस ने उसे 2019 में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed