{"_id":"5b6888a04f1c1bb35d8b799d","slug":"supreme-court-directed-the-clergymen-to-surrender-till-august-13-in-kerala-church-sex-scandal","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल चर्च सेक्स स्कैंडल: सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी पादरियों को 13 अगस्त तक समर्पण करने का दिया निर्देश ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल चर्च सेक्स स्कैंडल: सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी पादरियों को 13 अगस्त तक समर्पण करने का दिया निर्देश
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
केरल चर्च सेक्स स्कैंडल में फंसे दो पादरियों को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से इनकार करते हुए उन्हें 13 अगस्त तक समर्पण करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने आरोपी इन दो पादरियों को गिरफ्तारी से मिली अंतरिम रोक को हटा दिया।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति एके सिकरी और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ ने सोमवार को कहा कि समर्पण केबाद आरोपी दोनों पादरी जमानत की याचिका दायर कर सकते हैं।
पिछली सुनवाई में पीठ ने इस मामले की जांच को लेकर केरल पुलिस ने स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था। पीड़िताओं की ओर से पेश वकील ने कहा कि आरोपी पादरियों ने इंटरनेट पर कुछ वीडियो डालकर ब्लैकमेल कर रहे थे।
विज्ञापन