फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court denies urgent hearings against Congress-JDS invite to form government in karnataka

कर्नाटक में सरकार बनने से पहले हिंदू महासभा पहुंची सुप्रीम कोर्ट, तत्काल सुनवाई से इनकार

Tue, 22 May 2018 03:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 22 May 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court denies urgent hearings against Congress-JDS invite to form government in karnataka
एचडी कुमारस्वामी
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कर्नाटक के राज्यपाल के कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) गठबंधन को सरकार बनाने के आमंत्रण को चुनौती देने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन


हिंदू महासभा को ओर से दायर याचिका में चुनाव अभियान में प्रतिद्वंद्वी रहे कांग्रेस और जद (एस) के बीच चुनाव बाद हुए गठबंधन को अवसरवाद करार दिया गया, और कहा गया है कि यह मतदाताओं के साथ धोखा है। 
विज्ञापन


याचिका में मांग की गई है कि सर्वोच्च अदालत उस आदेश को रद्द करे जिसमें राज्यपाल वाजुभाई वाला ने गठबंधन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। 

मामला अब नियमित सुनवाई के लिए आएगा। 

जद (एस) के विधायी दल के नेता एचडी कुमारस्वामी का कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण बुधवार को निर्धारित किया गया है। 

न्यायपालिका

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की एक हफ्ते पहले हुई मतगणना के बाद दो बार सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप की मांग की गई थी।

अदालत ने दो दिन चली सुनवाई के बाद शुक्रवार को बीएस येदियुरप्पा के शक्ति परीक्षण को दो हफ्ते पहले कराने का आदेश दिया। 

लेकिन चूंकि मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दे दिया तो विधानसभा में शक्ति परीक्षण हुआ ही नहीं। 

अदालत ने शनिवार को केजी बोपैया की बतौर प्रो टेम स्पीकर नियुक्ति को चुनौती देनेवाली याचिका को भी खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed