फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court controversy: Meeting Is continue between CJI and Senior four judges

सुप्रीम कोर्ट विवाद: CJI के साथ चारों जजों की बैठक जारी, सुलझ सकता है मामला

Thu, 18 Jan 2018 06:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Jan 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court controversy: Meeting Is continue between CJI and Senior four judges
Dipak Misra

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा और वरिष्ठ चार जजों के बीच विवाद सुलझने के आसार नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विवाद के निपटारे के लिए CJI और सीनियर जजों के बीच मीटिंग चल रही है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मीटिंग में सीनियर जज अपनी मांग पर कायम रह सकते हैं और अपनी मांगों का एक मेमोरेंडम CJI को सौंप सकते हैं। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक CJI भी अपना एक्शन प्लान पेश कर सकते हैं। 
विज्ञापन


इस प्लान में कोर्ट की योजना और महत्वपूर्ण मामलों के आवंटन के बारे में बताया जा सकता है। बुधवार को SC बार एसोसिएशन ने सलाह दी थी कि मामलों के आवंटन के लिए एक प्रक्रिया बनायी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को होने वाले कस्टमरी लंच का आयोजन तो हुआ लेकिन जजों के बीच विवाद को लेकर कोई बाद नहीं बनी। सूत्रों की मानें तो न्यायमूर्ति जे चेलमेश्वर के अवकाश पर होने के कारण कोई हल नहीं निकल सका। वह बीमार हैं। शाम को न्यायमूर्ति रंजन गोगोई ने घर जाकर जस्टिस चेलमेश्वर का हालचाल जाना। सूत्रों के अनुसार, यह मुलाकात करीब 15 मिनट चली। बुधवार को न्यायमूर्ति एसए बोबडे और न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल भी अवकाश पर थे।


इससे पहले, सुबह अदालत की कार्यवाही शुरू होने से पहले चीफ जस्टिस मिश्रा अन्य तीन खफा जजों जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस मदन बी लोकुर और जस्टिस कुरियन जोसेफ से जज लाउंज में मिले। इसके बाद, उन्होंने अन्य जजों के साथ खफा जजों से भोजनावकाश के दौरान भी संक्षिप्त चर्चा हुई। नाराज जजों से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, ‘संकट अभी खत्म नहीं हुआ है।’

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed