{"_id":"5b4912c34f1c1b3e748b48f8","slug":"supreme-court-considers-rap-s-allegations-in-kottiyoor-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोट्टियूर कांड में रेप के आरोपों को सुप्रीम कोर्ट ने माना बेहद गंभीर, पादरी पर रेप का मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कोट्टियूर कांड में रेप के आरोपों को सुप्रीम कोर्ट ने माना बेहद गंभीर, पादरी पर रेप का मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केरल के कोट्टियूर में हुए सेक्स कांड को बेहद गंभीर मामला करार दिया, जिसमें एक कैथोलिक पादरी पर एक नाबालिग किशोरी के साथ रेप करने का आरोप है। इस पादरी के जुर्म को छिपाने के आरोपी दो डॉक्टरों व एक हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर ने इस मामले में केरल हाईकोर्ट की तरफ से अपने खिलाफ आपराधिक ट्रायल चलाए जाने के आदेश पर शीर्ष न्यायालय से स्टे देने की मांग की थी।
विज्ञापन
लेकिन जस्टिस एके सीकरी और अशोक भूषण ने तत्काल राहत देने से इनकार करते हुए मामले की सुनवाई 26 जुलाई तक स्थगित कर दी। क्राइस्टराज हॉस्पिटल के आरोपी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हैदर अली, आरोपी प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सिस्टर टेसी जोस और एडमिनिस्ट्रेटर सिस्टर एंसी मैथ्यू पर आरोप है कि उन्होंने पीड़िता के अपने यहां आने पर पुलिस को जानकारी नहीं दी और सबूतों को मिटा दिया।
विज्ञापन
कक्षा 11 में पढ़ने वाली पीड़िता किशोरी के इस अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के बाद ये मामला सभी की जानकारी में आया था। इस मामले में आरोपी पादरी समेत 5 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन