{"_id":"601352c8d1aecd08dc2dddc6","slug":"supreme-court-completes-71-years-of-operation-protecting-citizens-rights-and-freedoms","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट ने कार्य संचालन के 71 वर्ष किए पूरे, नागरिकों के अधिकारों व स्वतंत्रता की कर रहा रक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट ने कार्य संचालन के 71 वर्ष किए पूरे, नागरिकों के अधिकारों व स्वतंत्रता की कर रहा रक्षा
Fri, 29 Jan 2021 05:41 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 29 Jan 2021 05:41 AM IST
विज्ञापन
supreme court
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को अपने कार्य संचालन के 71 साल पूरे कर लिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते 2020 में उसे लोगों तक निर्बाध और समयबद्ध तरीके से न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ी और अप्रत्याशित चुनौती का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
28 जनवरी 1950 को सुप्रीम कोर्ट की पहली बैठक हुई थी। शीर्ष अदालत ने इस अवसर पर आधिकारिक बयान में कहा कि वह सांविधानिक मूल्यों और न्याय के नियमों को बनाए रखते हुए नागरिकों के अधिकारों व स्वतंत्रता की रक्षा कर रहा है।
विज्ञापन
एक बयान में कोर्ट ने बताया कि कोरोना काल के दौरान 2020 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये उसने 43,713 मामलों की सुनवाई की। 23 मार्च से 31 दिसंबर 2020 तक करीब 9 माह की अवधि के दौरान 1998 पीठ बैठीं ताकि वर्चुअल माध्यम से मामलों की सुनवाई की जा सके। कोर्ट ने वर्ष 2020 में 231 दिनों के लिए कार्य किया।
विज्ञापन
इसमें 13 दिन छुट्टियों के थे। पिछले तीन वर्षों में औसतन 268 दिनों की तुलना में रजिस्ट्री 271 दिनों तक कामकाज करती रही। इसमें कहा गया है कि तकनीकी बाधाओं और कम कार्यबल जैसी चुनौतियों के बावजूद कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया गया।
यह भी बताया है कि सुप्रीम कोर्ट के 408 अधिकारी/कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित हुए और एक का निधन हो गया। हालांकि, लगभग 99 प्रतिशत पॉजिटिव पाए गए अधिकारियों/कर्मचारियों के केस लक्षण रहित या हल्के लक्षणों वाले थे।