फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court collegium recommends transfer of three High Court judges

SC Collegium: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया हाईकोर्ट के तीन जजों के ट्रांसफर का प्रस्ताव, जानें क्या रही वजह

Wed, 14 Feb 2024 02:08 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 14 Feb 2024 02:08 PM IST
सार

कॉलेजियम ने बताया कि 12 फरवरी, 2024 को एक पत्र द्वारा जस्टिस मौसमी भट्टाचार्य ने व्यक्तिगत कारणों से कलकत्ता हाई कोर्ट से किसी अन्य हाई कोर्ट में ट्रांसफर की मांग की है। कॉलेजियम ने अनुरोध को स्वीकार कर लिया है

विज्ञापन
Supreme Court collegium recommends transfer of three High Court judges
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने केंद्र को विभिन्न हाई कोर्ट के तीन न्यायाधीशों के ट्रांसफर की सिफारिश की है। दरअसल, इन न्यायाधीशों ने अपने तबादले का अनुरोध किया था।
विज्ञापन


कॉलेजियम ने की तीन न्यायाधीशों के स्थानांतरण की सिफारिश
मंगलवार को कॉलेजियम की बैठक में जस्टिस संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बी.आर. गवई, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायामूर्ति अनिरुद्ध बोस भी शामिल थे। कॉलेजियम ने कलकत्ता हाई कोर्ट की न्यायाधीश जस्टिस मौसमी भट्टाचार्य के अन्य हाई में ट्रांसफर के अनुरोध को स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


कॉलेजियम ने कहा, 12 फरवरी, 2024 को एक पत्र द्वारा जस्टिस मौसमी भट्टाचार्य ने व्यक्तिगत कारणों से कलकत्ता हाई कोर्ट से किसी अन्य हाई कोर्ट में ट्रांसफर की मांग की है। कॉलेजियम ने अनुरोध को स्वीकार कर लिया है और न्याय के बेहतर प्रशासन के हित में जस्टिस भट्टाचार्य को तेलंगाना हाई कोर्ट में ट्रांसफर किये जाने की सिफारिश की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजियम ने जस्टिस अनु शिवरमन के अनुरोध को भी स्वीकार कर लिया। दरअसल, जस्टिस श्रीवास्तव ने केरल से बाहर ट्रांसफर की मांग की थी। उन्हें अब कर्नाटक हाई कोर्ट में ट्रांसफर करने की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने जस्टिस सुजॉय पॉल के अनुरोध को भी स्वीकार कर लिया है। जस्टिस सुजॉय पॉल ने बताया था कि उनके पुत्र मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालय में वकालत कर रहे हैं। कॉलेजियम ने जस्टिस सुजॉय पॉल को तेलंगाना उच्च न्यायालय में ट्रांसफर करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed