{"_id":"62908c86c03a1e7bba0ba5b1","slug":"supreme-court-collegium-recommendations-to-transfer-six-high-court-judges-to-different-high-courts","type":"story","status":"publish","title_hn":"Judges Transfer: हाईकोर्ट के छह जजों के तबादले, मप्र के जस्टिस कौरव दिल्ली हाईकोर्ट में स्थानांतरित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Judges Transfer: हाईकोर्ट के छह जजों के तबादले, मप्र के जस्टिस कौरव दिल्ली हाईकोर्ट में स्थानांतरित
Fri, 27 May 2022 02:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 27 May 2022 02:02 PM IST
सार
जस्टिस सुभाशीष तालापात्रा को त्रिपुरा हाईकोर्ट से उड़ीसा हाईकोर्ट और जस्टिस लानुसुंगकुम जमीर को मणिपुर हाईकोर्ट से गुवाहाटी हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने की अनुशंसा की है।
विज्ञापन
CJI NV Ramana
- फोटो : ANI
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने देश की विभिन्न हाई कोर्ट के छह जजों के तबादलों की सिफारिश की है। देश के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने तबादलों को लेकर केंद्र सरकार को अपनी सिफारिशें भेज दी हैं।
विज्ञापन
कॉलेजियम ने जस्टिस चित्तरंजन दास को ओडिशा से कलकत्ता हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने की सिफारिश की है। इसी तरह आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस एहसानुद्दीन अमानुल्लाह को पटना हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने की सिफारिश की गई है। जस्टिस सुभाशीष तालापात्रा को त्रिपुरा हाईकोर्ट से ओडिशा हाईकोर्ट और जस्टिस लानुसुंगकुम जमीर को मणिपुर हाईकोर्ट से गुवाहाटी हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने की अनुशंसा की है।
विज्ञापन
कॉलेजियम ने जम्मू कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट से जस्टिस धीरज सिंह ठाकुर को बॉम्बे हाईकोर्ट और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव को दिल्ली हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन