SC: जस्टिस यशवंत वर्मा के ट्रांसफर का नोटिफिकेशन जारी, कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजने की सिफारिश की थी
Justice Yashwant Varma Transfer: घर में आग लगने के बाद अधजले नोट मिलने से विवादों में घिरे दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर करने की सिफारिश की गई है। ये फैसला सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की तरफ से बीते शुक्रवार को ही लिया गया था जिसका नोटिफिकेशन अब जारी कर दिया गया है।
विस्तार
Supreme Court Collegium issues resolution recommending transfer of Justice Yashwant Varma, Judge of High Court of Delhi, back to his parent court, the Allahabad High Court
विज्ञापन
The Allahabad High Court Bar Association had raised objected over the Supreme Court Collegium’s decision to… pic.twitter.com/ymGxSjjzJUविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 24, 2025
ट्रांसफर पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा था
न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट ट्रांसफर किए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही कहा था कि उनका ट्रांसफर एक नियमित प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है। इस ट्रांसफर का न्यायमूर्ति वर्मा के घर से मिले अधजले नोटों के विवाद से कोई लेना देना नही हैं।
यह भी पढ़ें - Cash-Discovery Row: जजों को छूट से जुड़े 1991 फैसले को दी गई चुनौती, FIR दर्ज करने के लिए SC में याचिका दायर
विवादों में घिरे हैं जस्टिस यशवंत वर्मा
दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है, जब से उनके दिल्ली स्थित आवास में आग लगी और आग बुझाने के दौरान दमकल और पुलिस को बड़े पैमाने पर अधजले नोट बरामद किए गए। ये घटना 14 मार्च की है, जब लुटियंस दिल्ली के पॉश इलाके में न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के सरकारी आवास के स्टोररूम में आग लगने की घटना के बाद कथित तौर पर अग्निशमन कर्मियों और पुलिस कर्मियों ने नकदी बरामद की थी।
यह भी पढ़ें - Cash-Discovery Row: जज के घर कैश मिलने के मामले में विपक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग की, कहा- उनपर चले महाभियोग
सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई, जज वर्मा का आरोपों से इनकार
इस घटना पर संज्ञान लेते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने भारतीय मुद्रा नोटों से भरी चार से पांच अधजली बोरियां मिलने की जांच के लिए तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया है। हालांकि, मामले में न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने आरोपों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि उनके घर के स्टोर रूम में न तो उन्होंने और न ही उनके परिवार के किसी सदस्य ने कभी नकदी रखी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.