{"_id":"5f88bfab99f2fc52d96ea507","slug":"supreme-court-canceled-interim-bail-of-gayatri-prasad-prajapati","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रजापति को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अंतरिम जमानत रद्द","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रजापति को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अंतरिम जमानत रद्द
Fri, 16 Oct 2020 03:01 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 16 Oct 2020 03:01 AM IST
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति
- फोटो : amar ujala
महिला एवं उसकी नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप मामले के आरोपी व यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट बृहस्पतिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा प्रजापति को अंतरिम जमानत दिए जाने के फैसले को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, प्रजापति को चिकित्सकीय आधार पर दो महीने के लिएअंतरिम जमानत देने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
जस्टिस अशोक भूषण, जस्टिस आर सुभाष रेड्डी और जस्टिस एम आर शाह की पीठ ने बृहस्पतिवार को गत तीन सितंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा प्रजापति को दो महीने की अंतरिम जमानत दिए जाने के फैसले को दरकिनार कर दिया।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में प्रजापति का इलाज किया गया और इलाज में कोई कमी नहीं मिली तो यह हमारी समझ से परे हैं कि हाईकोर्ट ने उनको चिकित्सकीय आधार पर अंतरिम जमानत क्यों दी।
विज्ञापन
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 21 सितंबर को हाईकोर्ट के दो महीने की अंतरिम जमानत देने के आदेश पर रोक लगा दी थी।
सुनवाई के दौराम यूपी सरकार की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा था कि प्रजापति को न्यायिक हिरासत मेंउचित इलाज दिया जा रहा है।