फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme court asks Delhi government to complete detail the purchase of electric bus

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से मांगी इलेक्ट्रिक बस खरीद की संपूर्ण योजना

Tue, 24 Jul 2018 03:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Jul 2018 03:53 AM IST
विज्ञापन
Supreme court asks Delhi government to complete detail the purchase of electric bus

सुप्रीम कोर्ट एक हजार लो-फ्लोर इलेक्ट्रिक बसों की खरीद योजना से संबंधित दिल्ली सरकार के हलफनामे से संतुष्ट नहीं है। हलफनामे को आधा-अधूरा बताते हुए शीर्ष अदालत ने सरकार से छह सप्ताह के अंदर संपूर्ण योजना तैयार करने के लिए कहा है। जस्टिस मदन बी लोकुर और जस्टिस दीपक गुप्ता की पीठ ने दिल्ली सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल पिंकी आनंद से कहा, ‘अपने लोगों से कहिए कि जल्दबाजी न करें क्योंकि जल्दबाजी में आप मुश्किल में पड़ जाएंगे। इस बारे में एक ठोस योजना बनाएं। आप इस मामले में विशेषज्ञों की राय भी ले सकते हैं।

विज्ञापन


आपके हलफनामे में फंड की उपलब्धता, बस डिपो के लिए जमीन, चार्जिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिक बस का स्वरूप तथा अत्याधुनिक परिवहन प्रणाली के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर समग्र योजना होनी चाहिए।’ 
विज्ञापन

इस पर आनंद ने अदालत को बताया कि वह पीठ द्वारा उठाए गए मुद्दों को ध्यान में रखते हुए सरकार को तीन महीने में समग्र योजना तैयार करने को कहेगी। पीठ ने इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क (ईसीसी) से जुटाए गए धन का इस्तेमाल करने के दिल्ली सरकार के प्रस्ताव पर भी सवाल उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ ने कहा ईसीसी फंड खास उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बस खरीद के लिए केंद्र सरकार से मिले धन या बजटीय आवंटन की जगह आप ईसीसी का इस्तेमाल नहीं कर सकते। अखबारों की खबरें बताती हैं कि दिल्ली की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढ़े हैं। आप इस धन का इस्तेमाल इन गड्ढें को भरने के लिए तो नहीं कर सकते। इन्हें भरना आपकी जवाबदेही है।


अदालत ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन के लिए बजटीय आवंटन से ही बसों की खरीद की जानी चाहिए, न कि ईसीसी के तहत जुटाए गए धन से। आप बसें खरीद रहे हैं, इसमें कोई दिक्कत नहीं है। आपकी बजटीय राशि इसमें इस्तेमाल की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed