फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court asks Banke Bihari temple panel Find out how many shrines have states taken over

SC:'सरकार ने कितने मंदिरों को कानून के जरिए अपने हाथों में लिया?' सुप्रीम कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर से पूछा

Mon, 28 Jul 2025 08:07 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 28 Jul 2025 08:07 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को ऐतिहासिक बांके बिहारी मंदिर की मंदिर प्रबंधन समिति से पूछा कि वह भारत में कितने मंदिरों का प्रशासन सरकारों ने कानूनों के जरिए अपने हाथ में लिया है।

विज्ञापन
Supreme Court asks Banke Bihari temple panel Find out how many shrines have states taken over
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बांके बिहारी मंदिर की प्रबंधन समिति से यह पता लगाने को कहा कि देश में कितने मंदिरों का प्रशासन सरकारों ने कानूनों के माध्यम से अपने नियंत्रण में लिया है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर का प्रबंधन अपने हाथों में लेने के लिए जारी अध्यादेश की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली एक याचिका पर सुनवाई के दौरान यह सवाल पूछा।

विज्ञापन


 पीठ ने मंदिर समिति की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल से शीर्ष अदालत ने पूछा, कितने सैकड़ों मंदिरों को राज्य सरकारों ने अपने अधीन ले लिया है? जो भी दान प्राप्त हो रहा है... बेहतर होगा कि आप वहां जाएं और इसका पता लगाएं।
विज्ञापन


पीठ उत्तर प्रदेश श्री बांके बिहारी जी मंदिर ट्रस्ट अध्यादेश 2025 की संवैधानिकता के खिलाफ एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी। मथुरा स्थित ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज मंदिर की प्रबंधन समिति की अधिवक्ता तन्वी दुबे के माध्यम से दायर याचिका में उस अध्यादेश को चुनौती दी गई है। जिसमें मंदिर के प्रशासन का नियंत्रण राज्य को सौंप दिया गया है। जब उसे सूचित किया गया कि मंदिर से संबंधित एक अन्य आवेदन एक अलग पीठ के समक्ष लंबित है, तो शीर्ष अदालत ने कहा कि दोनों मामलों को एकल पीठ के समक्ष सूचीबद्ध करने के लिए भारत के प्रधान न्यायाधीश के आदेश की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुनवाई की शुरुआत में पीठ ने सवाल किया कि याचिकाकर्ता इलाहाबाद हाईकोर्ट के बजाय सीधे शीर्ष अदालत क्यों गए? इस पर सिब्बल ने विवाद की पृष्ठभूमि बताते हुए कहा कि राज्य सरकार एक निजी धार्मिक संस्थान का प्रबंधन अपने हाथ में लेने की कोशिश कर रही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शीर्ष अदालत ने हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार को एक कॉरिडोर (गलियारा) परियोजना के पुनर्विकास के लिए मंदिर निधि के 300 करोड़ रुपये का उपयोग करने की अनुमति दी है, इस फैसले को वर्तमान में चुनौती दी जा रही है।

संबंधित मामले में मंदिर के श्रद्धालु देवेंद्र गोस्वामी ने शीर्ष अदालत के 15 मई के आदेश को वापस लेने का अनुरोध करते हुए एक आवेदन दायर किया है, जिसमें तर्क दिया गया है कि यह आदेश मंदिर की प्रबंधन समिति को सुने बिना पारित किया गया था।


ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: संसद में उठा भारत-पाकिस्तान मैच का मुद्दा; शिवसेना सांसद बोले- हमें उनके साथ नहीं खेलना चाहिए

‘सेवायत’ रजत गोस्वामी और 350 सदस्यों वाली मंदिर प्रबंधन समिति की याचिका में कहा गया है कि राज्य का आचरण ‘दुर्भावनापूर्ण’ था क्योंकि पांच एकड़ भूमि के अधिग्रहण के लिए मंदिर निधि के उपयोग से संबंधित मुद्दे पर उच्च न्यायालय आठ नवंबर, 2023 को पहले ही निर्णय दे चुका है और उसने राज्य को भूमि अधिग्रहण के लिए मंदिर निधि का उपयोग करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।


समिति ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्च न्यायालय के आठ नवंबर, 2023 के आदेश के खिलाफ अपील दायर नहीं की है और इसके बजाय उसने शीर्ष अदालत के समक्ष लंबित याचिका में पक्षकार बनाए जाने के लिए आवेदन किया है।

याचिका में कहा गया है, ‘उक्त विशेष अनुमति याचिका गिरिराज सेवा समिति के चुनावों से संबंधित एक बिल्कुल अलग मुद्दे से संबंधित थी, जो बांके बिहारी जी महाराज मंदिर से बिल्कुल अलग मुद्दा है। सर्वोच्च न्यायालय ने 15 मई, 2025 के आदेश में अन्य बातों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश राज्य को मंदिर के धन का उपयोग करके पांच एकड़ भूमि अधिग्रहण करने की अनुमति देने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed