फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court asked where did assets of RCOM disappear sought response from resolution professional

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- दो साल में कहां गायब हुईं रिलायंस कम्युनिकेशंस की संपत्तियां

Tue, 18 Aug 2020 09:15 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 18 Aug 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court asked where did assets of RCOM disappear sought response from resolution professional
रिलायंस कम्युनिकेशंस (फाइल फोटो) - फोटो : Social media

पिछले दो सालों में अनिल अंबानी की अगुवाई वाली रिलांयस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) की नेटवर्थ 37,000 करोड़ रुपये से घटकर 10,000 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। इसपर उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को पूछा कि कंपनी की संपत्ति कहां गायब हो गईं और आरकॉम के रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल से प्रतिक्रिया मांगी।

विज्ञापन

न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा, एस अब्दुल नजीर और एमआर शाह की पीठ ने उस समय आश्चर्य व्यक्त किया, जब वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम दीवान ने दिवाला कार्यवाही शुरू होने के बाद कंपनी के मामलों का प्रबंधन करने के लिए नियुक्त किए गए रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल की तरफ से कहा कि कंपनी की लिक्विडेशन वैल्यू (परिसमापन मूल्य) 10,000 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन



पीठ ने कहा कि कंपनी की नेटवर्थ लगभग 37,000 करोड़ रुपये थी क्योंकि यह आंकड़ा 2018 के शीर्ष अदालत के फैसले में उल्लिखित है। उस समय अदालत बकाया राशि को लेकर आरकॉम और एरिक्सन इंडिया के बीच कानूनी लड़ाई पर सुनवाई कर रही थी। पीठ ने कहा, ‘संपत्ति कहां गायब हो गई हैं? फैसले में वर्णित आंकड़े और वर्तमान आंकड़े में बहुत बड़ा अंतर है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- AGR देनदारियों से नहीं जुड़ा है जियो और आरकॉम का स्पेक्ट्रम साझेदारी सौदा: सूत्र


लेनदारों की समिति द्वारा अनुमोदित योजना के अनुसार, कंपनी के वर्तमान मूल्य में स्पेक्ट्रम शामिल है, जिसकी कीमत 6,900-7,500 करोड़ रुपये है। दीवान ने कहा, ‘हम आंकड़ों को ठीक करने की कोशिश करेंगे।’ अदालत सरकार और दूरसंचार कंपनियों की दलील पर सुनवाई कर रही थी कि कैसे इनसॉल्वेंसी की कार्यवाही का सामना करने वाली कंपनियां एजीआर (समायोजित सकल राजस्व) बकाया का भुगतान करेंगी।

अदालत इस बात की जांच कर रही है कि क्या रिलायंस जियो को आरकॉम के एजीआर बकाया के भुगतान का निर्देश दिया जा सकता है क्योंकि वह 2016 से उसके स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल कर रहा है। आरकॉम पर सरकार के 31,000 करोड़ रुपये बकाया हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed