{"_id":"588f1d554f1c1b2f3de80d94","slug":"supreme-court-appoints-ex-cag-vinod-rai-and-four-others-bcci-administrator","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट ने किया BCCI की प्रशासनिक समिति का गठन, विनोद रॉय समेत 4 प्रशासक नियुक्त","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट ने किया BCCI की प्रशासनिक समिति का गठन, विनोद रॉय समेत 4 प्रशासक नियुक्त
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 30 Jan 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने सभी विरोधों को दरकिनार करते हुए सोमवार को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के प्रबंधन का जिम्मा चार सदस्यीय समिति को सौंप दिया जिसके प्रमुख पूर्व महालेखापरीक्षक एवं नियंत्रक (सीएजी) विनोद राय होंगे।
इस समिति पर दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट संस्था में सुधार के मकसद से बनी लोढ़ा समिति की सिफारिशें लागू करने का भी दायित्व होगा। समिति में इतिहासकार रामचंद्र गुहा, पूर्व महिला क्रिकेट खिलाड़ी डायना इडूल्जी और आईडीएफसी के प्रबंध निदेशक विक्रम लिमये भी हैं।
बीसीसीआई की कार्यप्रणाली की निगरानी के लिए बोर्ड के सीईओ राहुल जौहरी इन सभी सदस्यों के संपर्क में रहेंगे। न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की 2 फरवरी से होने वाली अहम बैठक में बोर्ड के प्रतिनिधित्व का रास्ता भी साफ कर दिया है।
विज्ञापन
इसके लिए लिमये के अलावा अमिताभ चौधरी और अनिरुद्ध चौधरी को क्रिकेट प्रशासक नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक समिति (सीओए) के चार सदस्यों के नाम तय करते हुए पीठ ने अटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी के उस सुझाव को भी खारिज कर दिया कि एक प्रशासक के तौर पर खेल मंत्रालय के सचिव को नियुक्त किया जाए।
पीठ में न्यायमूर्ति एएम खानविलकर और न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ भी थे। इस बारे में पीठ ने कहा कि 18 जुलाई 2016 के अपने फैसले में हमने बीसीसीआई के किसी भी पद से मंत्रियों और नौकरशाहों को दूर रखने की बात की थी।
पीठ ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि बीसीसीआई के सीईओ बोर्ड के वकील की मदद से इस प्रशासक समिति को रिपोर्ट करेंगे और शीर्ष अदालत द्वारा मंजूर लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करने के बारे में प्रशासकों को अवगत कराते रहेंगे। सीओए आज से चार हफ्ते के अंदर बीसीसीआई में सुधारों के लिए सिफारिशों के बारे में शीर्ष अदालत को जानकारी देगी।
इससे पहले वरिष्ठ वकीलों और एमिकस क्यूरी अनिल धवन तथा गोपाल सुब्रमण्यम और कपिल सिब्बल ने सीओए सदस्यों के नामों की सूची एक बंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट को सौंपी थी। बीसीसीआई की ओर से वरिष्ठ वकील अरविंद दातार ने 2 से 4 फरवरी के दौरान होने वाली आईसीसी बैठक में प्रतिनिधित्व के लिए नामों की सूची सौंपी।
सुनवाई केदौरान विनोद राय को कमेटी का हिस्सा बनाए जाने को लेकर वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने आपत्ति जताई लेकिन पीठ ने उनकी आपत्ति को दरकिनार कर दिया।
इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने लोढ़ा कमेटी की ओर से पेश वकील गोपाल शंकर नारायण को बीसीसीआई में सुधार की सिफारिशों को अमल करने में होने वाली परेशानियों से प्रशासनिक कमेटी को अवगत कराने का निर्देश दिया है।

प्रशासकों की टीम, जानिए इनके बारें में
बीसीसीआई
- फोटो : gg
विनोद राय: गाजीपुर (यूपी) में जन्मे राय ने यूपीए-2 कार्यकाल में सीएजी रहते कोयला घोटाला उजागर किया था। दिल्ली विवि से अर्थशास्त्र में एमए कर चुके हैं। सेवानिवृत्ति के बाद कई सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं से जुड़े हुए हैं।
रामचंद्र गुहा: मशहूर इतिहासकार गुहा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि भाजपा इतिहास बनाने और कांग्रेस इतिहास बनने जा रही है। उन्हें 2009 में पद्यभूषण और 2011 में साहित्य अकादमी सम्मान दिया गया।
विक्रम लिमये: आईडीएफसी के एमडी और सीईओ लिमये ने चार्टर्ड अकाउंटेंट के तौर पर 1987 में अपने कैरियर की शुरुआत की थी। अमेरिका से 1994 में एमबीए करने के बाद वह वहां इनवेस्टमेंट बैंकिंग, कैपिटल मार्केट जैसी संस्थाओं में काम कर चुके हैं।
डायना इडुल्जी: मुंबई में जन्मी इडुल्जी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रह चुकी हैं। उन्होंने 1975 में अपनी पहली शृंखला खेली और 1978 में ही कप्तान बन गईं। टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट (63) लेने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। उन्हें 1983 में अर्जुन पुरस्कार और 2002 में पद्यश्री सम्मान दिया गया।