फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supporters of independent MLA in Odisha attack BJD leader, vandalize car; Police are investigating

Odisha: ओडिशा में निर्दलीय विधायक के समर्थकों ने बीजद नेता पर किया हमला, कार में तोड़फोड़; पुलिस कर रही जांच

Sun, 13 Apr 2025 10:30 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाजपुर Published by: बशु जैन Updated Sun, 13 Apr 2025 10:30 PM IST
सार

पूर्व विधायक ने बताया कि जब वह जाजपुर जिले के अरुहा गांव में एक उत्सव में भाग लेने जा रहे थे। स्थानीय विधायक साहू के समर्थकों ने हिंगुला मंदिर के पास उनकी गाड़ी को रोक लिया। उन्होंने मुझे मारने की कोशिश की। बीजद नेता ने भाजपा का समर्थन करने वाले निर्दलीय विधायक पर हमला कराने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Supporters of independent MLA in Odisha attack BJD leader, vandalize car; Police are investigating
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

ओडिशा के जाजपुर जिले में निर्दलीय विधायक के समर्थकों ने विपक्षी पार्टी बीजद के नेता और पूर्व विधायक प्रणब कुमार बालबंतराय पर हमला कर दिया। गुस्साए लोगों ने उनकी कार में तोड़फोड़ की। बीजद नेता ने भाजपा का समर्थन करने वाले निर्दलीय विधायक पर हमला कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कहा कि पूर्व विधायक बालबंतराय को बचा लिया गया और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


पूर्व विधायक ने बताया कि जब वह जाजपुर जिले के अरुहा गांव में एक उत्सव में भाग लेने जा रहे थे। स्थानीय विधायक साहू के समर्थकों ने हिंगुला मंदिर के पास उनकी गाड़ी को रोक लिया। उन्होंने मुझे मारने की कोशिश की। उनके पास भुजाली और तलवारें थीं। पूर्व विधायक ने कहा कि विधायक साहू पिछले कुछ दिनों से हथियारबंद गुंडों का इस्तेमाल करके मुझे मारने की साजिश रच रहे थे। उन्होंने घटना के लिए पुलिस को भी जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हाईस्कूल परीक्षा परिणाम पर अखिलेश और केजरीवाल को गुजरात के मंत्रियों ने घेरा, कहा- गलत सूचना फैला रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विधायक साहू ने आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि जिले में बीजद नेताओं का एक वर्ग बालबंतराय के खिलाफ था और उन्होंने उन पर हमला किया हो सकता है। अक्तूबर 2024 में भी धर्मशाला इलाके में बालबंतराय के वाहन पर भी हमला हुआ था।


वहीं बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने इस मामले पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के पूर्व विधायक और युवा बीजद नेता प्रणब बालबंतराय पर खुला हमला राज्य में कानून व्यवस्था की भयावह स्थिति को दर्शाता है। अगर राज्य में जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी की सुरक्षा पर भी बड़ा सवालिया निशान है। पटनायक ने कहा कि असामाजिक व्यक्तियों और गतिविधियों को रोकने में राज्य सरकार की निष्क्रियता, जिद्दी और एकतरफा रवैया ऐसी घटनाओं को और बढ़ावा दे रहा है। सरकार को राजनीतिक हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: टैंकरों की हड़ताल से आफत, नगर निगम घर-घर पहुंचाएगा पानी, आपदा प्रबंधन अधिनियम लागू

कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए इलाके में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधिकारी निरुपमा जेना ने कहा कि हमने घटना की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed