{"_id":"5cf6b7f4bdec22072f0a1402","slug":"supersonic-cruise-missile-brahmos-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का किया सफल परीक्षण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत ने दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का किया सफल परीक्षण
Wed, 05 Jun 2019 02:35 AM IST
Avdhesh Kumar
बालासोर (ओडिशा)
बालासोर (ओडिशा)
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Wed, 05 Jun 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
ब्रम्होस सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से मंगलवार को सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का परीक्षण किया गया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) सूत्रों ने कहा कि मिसाइल के पोत रोधी संस्करण को आईटीआर के प्रक्षेपण परिसर-3 से प्रक्षेपित किया गया।
विज्ञापन
रक्षा सूत्रों ने कहा कि यह दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जिसकी मारक क्षमता सटीक है। ब्रह्मोस को जमीन, समुद्र और हवा से दागा जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मिसाइल की मारक क्षमता 290 किलोमीटर के करीब है और यह भारत के लिये रणनीतिक हथियार है क्योंकि चीन और पाकिस्तान से मिलने वाली चुनौतियों के लिए संभावित प्रतिरोधक के तौर पर काम करेगी। डीआरडीओ और ब्रह्मोस के वरिष्ठ रक्षा अधिकारी और वैज्ञानिक इस परीक्षण के मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन