{"_id":"5efaee388ebc3e42b3203d4e","slug":"superintendent-of-police-of-tuticorin-district-removed-sp-jayakumar-of-villupuram-will-replace-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हिरासत में पिता-पुत्र की मौत मामले में तूतीकोरिन जिले के एसपी को हटाया गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुलिस हिरासत में पिता-पुत्र की मौत मामले में तूतीकोरिन जिले के एसपी को हटाया गया
Tue, 30 Jun 2020 01:18 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तुतिकोरिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तुतिकोरिन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 30 Jun 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु में पुलिस हिरासत में पिता-पुत्र की मौत का मामला
- फोटो : Twitter
तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में पुलिस हिरासत में पिता-पुत्र की मौत का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं, इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने तूतीकोरिन जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को उनके पद से हटा दिया है। उनकी जगह विल्लुपुरम के एसपी एस. जयकुमार तुतीकोरिन जिले के पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, मद्रास हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला लेते हुए इस मामले के आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या के तहत मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही हाईकोर्ट ने दो पुलिस अधिकारियों और एक कांस्टेबल को इस मामले पर जवाब देने के लिए कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है।
विज्ञापन
कोर्ट ने पिता-पुत्र की मौत की मामले में पुलिस अधीक्षक सी प्रतापन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी कुमार और पुलिस कांस्टेबल महाजन को मंगलवार 30 जून की सुबह कोर्ट में उपस्थित होने के लिए समन भेजा।
विज्ञापन
क्या था मामला
बता दें कि, लॉकडाउन के दौरान अपनी मोबाइल दुकान अतिरिक्त समय के लिए खुली रखने को लेकर पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए पी जयराज और उनके बेटे जे फेनिक्स के साथ पुलिसकर्मियों ने बर्बरता की थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने संथानकुलम पुलिस स्टेशन में दोनों को बुरी तरह से मारा-पीटा था। इसके बाद कथित रूप से पुलिस हिरासत में प्रताड़ना के कारण पिता और पुत्र की मौत हो गई थी।
तुतिकोरिन ज़िले के पुलिस अधीक्षक (SP) को उनके पद से हटाया गया। विल्लुपुरम के SP एस.जयकुमार तुतिकोरिन ज़िले के पुलिस अधीक्षक (SP) का कार्यभाल संभालेंगे। #TamilNadu pic.twitter.com/pMSEHnZ2mX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2020