फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sunjwan attack: Congress slams BJP, said we will not make any political comment and with the Army

सुंजवां कैंप हमलाः राहुल गांधी बोले- शहीदों के परिवार के प्रति संवेदना, गोयल बोले- न करें राजनीति

Sun, 11 Feb 2018 03:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Feb 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
Sunjwan attack: Congress slams BJP, said we will not make any political comment and with the Army

जम्मू-कश्मीर के सुंजवां में शहीद हुए सेना के जवानों के मसले पर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यह बहुत चिंता की बात है कि NDA सरकार के 2014 में सत्ता में आने के बाद से जम्मू-कश्मीर में सेना पर 14 बड़े आतंकी हमले हुए हैं। 

विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हैं कि वह विश्व के किसी भी कोने में हों, इस मामले को व्यक्तिगत तौर पर देखें और यह सुनिश्चित करें कि आतंकी मारे जा रहे हैं और सेना को हर संभव मदद दी जा रही है। 
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा कि पीएम मोदी जब गुजरात के सीएम थे तब वह कहते थे कि UPA सरकार में आतंकियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती लेकिन हम कोई राजनैतिक टिप्पणी नहीं करेंगे। हम सरकार और सेना के साथ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सुरजेवाला के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसे मौके पर कांग्रेस को राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस की खून और सेना पर की जा रही राजनीति की निंदा भी की। 

जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने भी इस हमले पर चिंता जाहिर करते हुए दुख जताया। उन्होंने कहा कि मैं इस हमले से बहुत परेशान हूं और जिन परिवारों को इस हमले की वजह से नुकसान हुआ है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं। उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने भी इस हमले की निंदा की। 

इस हमले में पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह हमला सच में परेशान करने वाला है। अपेक्षा है कि आगे की कार्रवाई बिना किसी की जान जाये होगी। वहीं गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकियों के खिलाफ हमारा अभियान सफल रहा है और हमें विश्वास है कि हमारे जवान मिशन को सफल बनाएंगे। 


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि पूरा देश सेना के साथ खड़ा है। मैं आर्मी कैंप पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। इस हमले में शहीद हुए 6 भारतीयों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed