{"_id":"579a801e4f1c1b967021e9bd","slug":"sunil-kant-munjal-will-resign-from-board-member-panel-of-hero-motocorp","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरो मोटोकॉर्प बोर्ड से हटेंगे सुनील कांत मुंजाल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हीरो मोटोकॉर्प बोर्ड से हटेंगे सुनील कांत मुंजाल
एजेंसी/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 29 Jul 2016 03:29 AM IST
विज्ञापन
सुनील कांत मुंजाल
- फोटो : Getty
हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को कहा कि सुनील कांत मुंजाल 16 अगस्त को संयुक्त प्रबंध निदेशक का अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद कंपनी के बोर्ड से हट जाएंगे। कंपनी ने बीएसई फाइलिंग में कहा कि बीएमएल मुंजाल परिवार के सदस्यों ने भविष्य में विकास और विस्तार प्राप्त करने के लिए अपने व्यवसायों को पुनर्संगठित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
हीरो मोटोकॉर्प के संयुक्त प्रबंध निदेशक और हीरो कॉरपोरेट सर्विस के चेयरमैन, सुनील कांत मुंजाल का इरादा अपने समय और ऊर्जा को अपने स्वतंत्र और मुख्य कारोबारों पर केंद्रित करने का है। साथ ही उनकी इच्छा नए व्यावसायिक हितों को अपनाने की भी है। इसी के चलते उन्होंने अपना कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद हीरो मोटोकॉर्प के बोर्ड से हटने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा कि इस पुनर्गठन से कंपनी के कुल प्रोत्साहक शेयरधारकों, रणनीतिक दिशा या संचालन प्रबंधन प्रभावित नहीं होगा।